फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Golghar: Traffic poles removed... electricity still intact

गोलघर : यातायात खंभे तो हट गए... बिजली के अब भी बरकरार

Tue, 09 Jan 2024 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Golghar: Traffic poles removed... electricity still intact
- गोलघर में अतिक्रमण से राहत तो मिली, लेकिन स्थायी समाधान नहीं
विज्ञापन

- कमिश्नर के निर्देश के बाद भी बिजली विभाग ने नहीं हटवाए खंभे
अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। गोलघर की सड़कों पर बिजली के खंभों की आड़ में हर तरफ कब्जा है। यातायात पुलिस ने चौराहों से अपने बेकार लगे हुए खंभों को तो हटवा दिया, लेकिन बिजली के खंभे अब भी बरकरार है। कमिश्नर के निर्देश के बाद भी बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया। जिसकी वजह से गोलघर को जाम से मुक्त करने का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
सोमवार को गोलघर में शाम करीब पांच बजे कचहरी चौक से गोलघर की तरफ बढ़ते ही शराब की दुकान के सामने रुक-रुककर जाम लग रहा था। यहां बिजली का एक तिरछा पोल गड़ा हुआ है, जिसके आगे ठेले लगे हुए थे। चंद कदम की दूरी पर दूसरा पोल भी सड़क पर ही गड़ा था। सड़क से तीन फीट आगे करके यह पोल लगा हुआ है।
विज्ञापन

उसके बगल में औचित्यहीन हो चुके टेलीफोन के खंभे, बॉक्स लगे हुए हैं। इन खंभों की आड़ में दुकानें सजी हुईं थी। सड़कों पर लगे बिजली के खंभों को तो बिजली विभाग ने हटाया नही, बल्कि अपने दफ्तर को 15 फीट आगे बढ़ाकर बनवा लिया है। इसी को मानक मानकर बगल के दुकानदारों ने भी दुकान को आगे बढ़ाकर कब्जा कर लिया है, जबकि यह सड़क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार सड़क के दाहिने ओर पर नजर डालने पर गलियारा ही खत्म नजर आया। इसके अलावा कई पोल यहां भी एक लाइन से सड़क के किनारे नजर आए। थोड़ा आगे बढ़ने पर एक पुराने होटल के बगल में ही सड़क पर पांच फीट बढ़कर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। चंद कदम आगे बढ़ने पर फिर गांधी आश्रम के पास ही एक बड़ा ट्रांसफार्मर सड़क पर लगा है। शाम होते ही ट्रांसफार्मर के पास ठेले लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed