फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Golghar of Gorakhpur will be seen painted in cream color look like Hazratganj of Lucknow

लखनऊ के हजरतगंज की तरह नजर आएगी गोलघर की भव्यता, हर दीवार पर होगी इस खास रंग की बहार

Thu, 03 Dec 2020 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Dec 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
Golghar of Gorakhpur will be seen painted in cream color look like Hazratganj of Lucknow
हजरतगंज व गोलघर चौराहे की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ के हजरतगंज की तरह अपने गोरखपुर शहर के गोलघर में भी भव्यता और एकरूपता नजर आएगी। गोलघर की सभी दुकानों और इमारतों को एक रंग (क्रीम) से रंगा जाएगा। यहां तक कि इनके साइन बोर्ड के कलर और लिखावट भी एक ही तरह के होंगे। हालांकि इसको लेकर व्यापारियों को कुछ आपत्तियां हैं। जीडीए आठ दिसंबर को व्यापारियों के साथ बैठक कर आपत्तियों को दूर करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन


गोलघर की सभी दुकानों की दीवारों को एक रंग में रंगा जाना है। इसका पूरा खर्च व्यापारियों की ओर से ही वहन किया जा रहा है। इस कार्य का जिम्मा संभाले गोलघर व्यापार मंडल के महामंत्री रवींद्र मौर्य ने बताया कि सभी दुकानों की दिवाल क्रीम कलर में होंगी।
विज्ञापन


दुकानों पर केवल एक बोर्ड लगाया जाएगा। बोर्ड की चौड़ाई चार फीट की होगी। लंबाई में अंतर हो सकता है। बोर्ड का बेस मैरून रंग में रंगा जाएगा और उसपर सफेद रंग से लिखा जाएगा। सभी दुकानों के शटर नेवी ब्लू रंग से रंगे जाएंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा तक काम पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ आपत्तियों के बाद काम रोकना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने सांसद रवि किशन से की थी बात

काम रुके होने पर व्यापारियों ने सदर सांसद रवि किशन से बात की थी। जिसके बाद जीडीए उपाध्यक्ष ने मंगलवार को अपने कक्ष में व्यापार मंडल के महामंत्री रवींद्र मौर्य व अधिकारियों से बात की थी। इसी बातचीत में आठ दिसंबर को जीडीए में बैठक बुलाने पर सहमति बनी है। इसमें सुंदरीकरण के काम में विवाद के कारण आ रही रुकावट को दूर किया जाएगा।

जीडीए सचिव  राम सिंह गौतम ने बताया कि हजरतगंज की तर्ज पर गोलघर का सुंदरीकरण होना है। इसको लेकर आठ दिसंबर को बैठक बुलाई गई है। इसमें व्यापारियों के सभी पक्ष शामिल होंगे। नगर निगम के अधिकारी भी बैठक में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed