{"_id":"6452bc913b7979c0aa09d8e4","slug":"golghar-multilevel-parking-now-on-contract-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-151641-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग अब ठेके पर, शुल्क पुराना ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग अब ठेके पर, शुल्क पुराना ही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो पार्किंग जोन को सख्ती से पालन किया जाएगा : नगर आयुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जलकल बिल्डिंग परिसर में बनाई गई गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग को नगर निगम ने ठेके पर दे दिया है। हालांकि इसमें गाड़ियाें के पार्किंग शुल्क पुराने दर पर ही देना होगा। वहीं, नगर निगम गोलघर इलाके में नो पार्किंग जोन व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की तैयारी में जुट गया है। गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग का ठेका तीन साल के लिए दिया गया है। पहले साल निगम 12 लाख रुपये लेगा। इसके बाद नियमानुसार बढ़ोतरी की जाएगी।
नगर निगम चार पहिया वाहन का 25 रुपये तथा दो पहिया वाहन से 10 रुपये शुल्क लेता था। यही शुल्क ठेका हासिल करने वाली फर्म भी लेगी। व्यापारियों के लिए पार्किंग पास भी जारी किए जाएंगे। पास के लिए भी पुराना शुल्क ही देना होगा। 29.11 करोड़ की लागत से बनी पार्किंग में 305 चार पहिया वाहनों की पार्किंग की जा सकेगी। नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय चौहान ने बताया कि गोलघर नो पार्किंग जोन है। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने पर जुर्माना लगेगा। पार्किंग की जानकारी देने के लिए जगह-जगह इंडीकेंटर भी लगाए जाएंगे।
मल्टी लेवल पार्किंग का ठेका निजी फर्म को दे दिया गया है। गोलघर नो पार्किंग-नो वेंडिंग जोन घोषित किया जा चुका है, इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम इनफोर्समेंट टीम को लगाया जाएगा। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को उठाने के लिए जल्द ही क्रेन को भी सड़क पर उतारा जाएगा। इसके लिए शुल्क भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
-गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त