फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gold trader accused of embezzling Rs 58 lakh... Name board removed from police station

Gorakhpur News: स्वर्ण व्यापारी पर 58 लाख हड़पने का आरोप...थाने से हटाया गया नाम का बोर्ड

Sun, 14 Apr 2024 01:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2024 01:02 PM IST
विज्ञापन
Gold trader accused of embezzling Rs 58 lakh... Name board removed from police station
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गोरखपुर के पीपीगंज कस्बे के एक व्यापारी ने स्वर्ण व्यापारी पर मकान के नाम पर 58 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को सबूत के साथ प्रार्थनापत्र भी दिया है। इसके बाद पुलिस ने कुछ साल पहले थाने में जनसहयोग से हुए कार्यों के लिए आरोपी स्वर्ण व्यापारी की ओर से लगाए गए नाम के बोर्ड को हटा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज कस्बे के वार्ड नंबर आठ बुद्धनगर के निवासी वेदप्रकाश अग्रहरि (65) ने पीपीगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि कस्बे के ही रहने वाले एक स्वर्ण व्यापारी ने मकान बेचने के नाम पर उनसे 48 लाख रुपये बैंक खाते में मंगा लिए। आरोप है कि रजिस्ट्री के पूर्व ही आरोपी ने वेद प्रकाश अग्रहरि से जरूरी काम का हवाला देकर 10 लाख रुपये और ऐंठ लिए।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व जब दोनों पक्ष कैंपियरगंज तहसील में जमीन रजिस्ट्री करवाने पहुंचे थे कि सभी दस्तावेज बनवाने के बाद तहसील से आरोपी व्यापारी बिना सूचना के चले गए। बाद में जब पीड़ित पक्ष के लोगों ने फोन किया तो उन्होंने रजिस्ट्री करने से मना करने के साथ ही रुपये लौटाने से भी इंकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed