फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gold like jewelery being made by heating clay demand is coming from abroad

रश्मि वर्मा: मिट्टी को तपाकर बना रहीं सोने जैसी ज्वेलरी, विदेशों से आ रही डिमांड

Mon, 25 Sep 2023 02:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाल ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाल ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Sep 2023 02:39 PM IST
सार

टेराकोटा के ज्वेलरी की कारीगर रश्मि वर्मा ने कहा कि ट्रेड फेयर में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद के व्यापारियों के अलावा दुबई और रूस के व्यापारियों ने भी प्रोडक्ट का सैंपल लिया है। सभी ने इन नए डिजाइन और इसके निर्माण में प्रयुक्त प्राकृतिक वस्तुओं की सराहना की है।

विज्ञापन
Gold like jewelery being made by heating clay demand is coming from abroad
टेराकोटा की ज्वेलरी बनाने वाली रश्मि वर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आर्टिफिशियल ज्वेलरी के बाद अब टेराकोटा ज्वेलरी की भी डिमांड बढ़ने लगी है। मिट्टी को तपाकर सोने जैसी बन रही इस ज्वेलरी को ग्रेटर नोएडा के इंटरनेशनल ट्रेड फेयर ने दुबई और रूस जैसे देशों तक पहुंचा दिया है। गोरखपुर की रश्मि वर्मा के साथ करीब 200 महिलाएं इस कारोबार से जुड़ी हैं।

विज्ञापन


औरंगाबाद गांव समेत आसपास के कई गांवों में टेराकोटा की मूर्तियां बनती हैं। इन्हीं मूर्तियों को देखकर शहर के खजांची चौक इलाके में रहने वालीं रश्मि वर्मा भी प्रेरित हुईं। वर्ष 2014 में इस काम से जुड़ीं रश्मि ने जल्दी ही कुछ नया करने की सोची और मूर्तियों के लिए माला बनाने लगीं। शौकिया तौर पर शुरू किए गए इस काम को पहचान मिलने लगी।
विज्ञापन


शुरू में रुद्राक्ष की माला बनाने वाली रश्मि ने जल्दी ही इसकी बारीकियों को सीखा और नए-नए डिजाइन के आभूषण बनाने लगीं। आसपास के बाजारों के अलावा कई बड़े शो में भी इन आभूषणों की प्रदर्शनी लगाई गई। उत्साह बढ़ा तो रश्मि ने इसमें एक और नया प्रयोग किया और कुशीनगर की एक संस्था से केले के तने के रेशा से बना धागा लेकर नए डिजाइन का माला बनाना शुरू किया। इस माला को ग्रेटर नोएडा के इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शनी के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कोच रेस्टोरेंट... ट्रेन की बोगी में बैठकर 24 घंटे लीजिए मनपसंद नाश्ते और भोजन का आनंद

 

जल्दी ही आर्डर मिलने की उम्मीद

टेराकोटा के ज्वेलरी की कारीगर रश्मि वर्मा ने कहा कि ट्रेड फेयर में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद के व्यापारियों के अलावा दुबई और रूस के व्यापारियों ने भी प्रोडक्ट का सैंपल लिया है। सभी ने इन नए डिजाइन और इसके निर्माण में प्रयुक्त प्राकृतिक वस्तुओं की सराहना की है। यह आभूषण आग में तपाकर बनाए गए हैं, इसलिए पसीने से खराब भी नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें: नवरात्र तक इंतजार, रामगढ़ताल के क्रूज में होगी गोवा-मुंबई जैसी पार्टी

इनका वजन भी अन्य आभूषण की तरह हल्का है। महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी के स्थान पर इसका खूब प्रयोग कर रही हैं। अब तक करीब 200 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इनमें से करीब 80 महिलाएं हर दिन आभूषण बना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed