फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदल रहा है गोरखपुर: नवरात्र तक इंतजार, रामगढ़ताल के क्रूज में होगी गोवा-मुंबई जैसी पार्टी

Mon, 25 Sep 2023 01:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Sep 2023 01:53 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने कहा कि रामगढ़ताल में क्रूज का संचालन जल्द किया जाएगा। इसका निर्माण तेजी से पूरा कराने के लिए कहा गया है। इसका ट्रायल शुरू करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
Wait till Navratri there will be a party like Goa Mumbai in cruise of Ramgarhtal gorakhpur
गोरखपुर रामगढ़ताल क्रूज। - फोटो : अमर उजाला।

जल्द ही शहरवासी गोवा और मुंबई की तर्ज पर रामगढ़ताल में पार्टी कर सकेंगे। ताल में क्रूज में बैठकर फाइन डाइनिंग का आनंद ले सकेंगे। मोहद्दीपुर में बन रहे क्रूज को जल्द ही परीक्षण के लिए पानी में उतारा जाएगा। इसके लिए मुंबई से एक टीम आने वाली है। पानी में ही इसकी भीतरी सजावट का काम होगा। नवरात्र में इसका शुभारंभ करने की तैयारी है।



 

Wait till Navratri there will be a party like Goa Mumbai in cruise of Ramgarhtal gorakhpur
गोरखपुर रामगढ़ताल क्रूज। - फोटो : अमर उजाला।

रामगढ़ताल पर आने वाले पर्यटकों की तादाद को देखते हुए जीडीए की ओर से मुंबई और गोवा की तर्ज पर क्रूज (पानी का जहाज) चलाने की योजना बनाई गई है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से 40 मीटर लंबे, 10 मीटर चौड़े और 40 मीटर ऊंचाई वाले इस क्रूज का निर्माण कार्य इंजीनियर सहित 74 तकनीकी कर्मचारियों के जिम्मे है। मोहद्दीपुर में रामगढ़ताल के किनारे क्रूज बनाया जा रहा है। इसका प्लेटफाॅर्म भी तेजी से तैयार हो रहा है।

 

Wait till Navratri there will be a party like Goa Mumbai in cruise of Ramgarhtal gorakhpur
रामगढ़ताल - फोटो : अमर उजाला।

क्रूज के संचालन के दौरान किसी तरह की अनहोनी से निपटने की पूरी तैयारी की जा रही है। समुद्री जहाज की तरह ही इसे विकसित किया जा रहा है। आंधी, खराब मौसम सहित अन्य विपरीत परिस्थितियों में लोगों को सुरक्षा दी जाएगी। क्रूज पर लाइफ गार्ड की टीम मौजूद रहेगी। इसके अलावा जीवन सुरक्षा उपकरण और आग से बचाव की व्यवस्था होगी। क्रूज के संचालन के दौरान ताल में किसी तरह की गंदगी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसमें सूखा और गीला कचरा को अलग-अलग एकत्र किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wait till Navratri there will be a party like Goa Mumbai in cruise of Ramgarhtal gorakhpur
गोरखपुर रामगढ़ताल क्रूज। - फोटो : अमर उजाला।

फाइव स्टार होटल की तरह मिलेगी सुविधा
डबल डेकर क्रूज में एक साथ 150 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें फाइव स्टार होटल की तरह सुविधा मिलेगी। इसमें रेस्टोरेंट और बार के साथ लिविंग रूम सहित अन्य सुविधाओं का इंतजाम होगा। इस क्रूज पर लोग विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे। इसका निर्माण इंडियन रजिस्ट्रार ऑफ शिपिंग की देखरेख में किया जा रहा है। इसके संचालन की जिम्मेदारी मेसर्स राज कुमार राय को दी गई है।
 

विज्ञापन
Wait till Navratri there will be a party like Goa Mumbai in cruise of Ramgarhtal gorakhpur
गोरखपुर रामगढ़ताल क्रूज। - फोटो : अमर उजाला।

ऑनलाइन होगी क्रूज की बुकिंग, प्लेटफाॅर्म पर बनेगा टिकट काउंटर
क्रूज का संचालन सुबह सात से लेकर रात 11 बजे तक किया जाएगा। इसमें सुबह सात बजे से लेकर 10 बजे तक नाश्ता, दोपहर के भोजन, शाम को चाय और रात में 11 बजे तक भोजन की व्यवस्था होगी। संचालकों का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा क्रूज के लिए एक प्लेटफाॅर्म भी बनाया जा रहा है। इस पर टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। यहां से टिकट लेकर भी लोग क्रूज में प्रवेश पा सकेंगे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed