फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coach Restaurant Enjoy your favorite breakfast and food 24 hours while sitting in train bogie

बदल रहा है गोरखपुर: कोच रेस्टोरेंट... ट्रेन की बोगी में बैठकर 24 घंटे लीजिए मनपसंद नाश्ते और भोजन का आनंद

Mon, 25 Sep 2023 01:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Sep 2023 01:10 PM IST
सार

सीपीआरओ-पूर्वोत्तर रेलवे पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे की नई पहल के अंतर्गत, रेल कोच रेस्टोरेंट खोला जा रहा है। इसमें कंडम हो चुके कोच को रेस्टोरेंट में डेवलप किया जाता है, पूर्वोत्तर रेलवे के इज्ज्तनगर एवं बनारस स्टेशन पर यह सुविधा सुचारू रूप से चल रही है। इससे आमजन एवं रेल यात्रियों को स्टेशन पर कोच रेस्टोरेंट की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Coach Restaurant Enjoy your favorite breakfast and food 24 hours while sitting in train bogie
रेलवे स्टेशन के गेट नंबर पांच पर खड़ी बोगी, जिसे बनाया जाएगा रेस्टोरेंट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे स्टेशन परिसर में जल्द ही आप परिवार के साथ ट्रेन की बोगी में बैठकर मनपसंद नाश्ता और भोजन कर सकेंगे। इसके लिए गेट नंबर पांच के बगल में ट्रेन कोच रेस्टोरेंट बनाया जा रहा है। ट्रेन की एक बोगी भी यहां लाकर खड़ी कर दी गई है। जिस कंपनी को इसका ठेका मिला है, अभी वह लखनऊ में ऐसा ही रेस्टोरेंट बना रही है।

विज्ञापन


इसके बाद गोरखपुर में काम शुरू होगा। इस रेस्टोरेंट में 24 घंटे खानपान के सामान मिलेंगे। स्थानीय व्यंजनों से लेकर दक्षिण भारतीय व चाइनीज डिश उपलब्ध रहेगी। दिसंबर तक इस रेस्टोरेंट का काम पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे अपने यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। रेल प्रशासन ने यात्रियों को रेल कोच रेस्टोरेंट का नया अनुभव देने की योजना शुरू की है। इज्जतनगर (बरेली) में यह प्रयोग सफल रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में बनारस स्टेशन पर भी ऐसा ही कोच रेस्टोरेंट बनाया गया है। ट्रेन जैसे रेस्टोरेंट में नाश्ता-भोजन करने को लेकर लोगों में अच्छी खासी उत्सुकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पति की आपबीती से पुलिस भी हैरान: पहली रात पत्नी बोली- पैर छुओ, मैं तुम्हारी मां हूं..अब करती है पिटाई

Coach Restaurant Enjoy your favorite breakfast and food 24 hours while sitting in train bogie
कोच रेस्टोरेंट। - फोटो : अमर उजाला।

इसे देखते हुए लखनऊ में गोमतीनगर स्टेशन पर भी एक कोच को रेस्टोरेंट में बदलने का काम चल रहा है। इसके बाद गोरखपुर जंक्शन और सिधौली (सीतापुर) में भी इस प्रकार का कोच रेस्टोरेंट प्रस्तावित है। गोरखपुर जंक्शन के गेट नंबर पांच के बगल में ट्रेन की एक बोगी लाई गई है जिसके अंदर और बाहर से खूबसूरत पेंटिंग कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: नहीं है कोई दावेदार: बैंकों में 72 करोड़ से लावारिस, चेते नहीं तो हो जाएंगे हजम
 

पीपीपी मोड पर संचालित होगा रेस्टोरेंट

Coach Restaurant Enjoy your favorite breakfast and food 24 hours while sitting in train bogie
कोच रेस्टोरेंट। - फोटो : अमर उजाला।
इस ट्रेन कोच रेस्टोरेंट का संचालन पीपीपी मॉडल पर किया जाना है। संचालन का टेंडर पाने वाले रियाज खान ने बताया कि ट्रेन कोच के चारों तरफ सुंदर पार्क विकसित किया जाएगा, जिससे कि वहां आने वाले को खूबसूरत एहसास हो। इसके लिए स्टील की रेलिंग, आकर्षक गमले, फूल-पत्ती आदि का प्रबंध किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में शोहदे बेखौफ: छात्रा से पहले रास्ते फिर कॉलेज में घुसकर की छेड़खानी, भाई ने दर्ज कराया केस

कोच की इंटीरियर डिजाइनिंग, लाइटिंग आदि ऐसी होगी, जिससे कि यहां बैठने वालों को किसी महंगे होटल का एहसास होगा। बैठने के लिए सोफा लगाया जाएगा। यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता और स्वाद का नाश्ता व भोजन मिल सके, इसके लिए प्रशिक्षित सेफ रखे जाएंगे। वेटर सर्विस को भी बड़े होटलों जैसा रखा जाएगा। खाद्य सामग्री की कीमतें रेलवे तय करेगी।

सीपीआरओ-पूर्वोत्तर रेलवे पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे की नई पहल के अंतर्गत, रेल कोच रेस्टोरेंट खोला जा रहा है। इसमें कंडम हो चुके कोच को रेस्टोरेंट में डेवलप किया जाता है, पूर्वोत्तर रेलवे के इज्ज्तनगर एवं बनारस स्टेशन पर यह सुविधा सुचारू रूप से चल रही है। इससे आमजन एवं रेल यात्रियों को स्टेशन पर कोच रेस्टोरेंट की सुविधा मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed