गोरखपुरवासियों सावधान: सोना पहनकर घर से निकलना हुआ खतरनाक, इन महिलाओं का हो गया बड़ा नुकसान
गोरखपुर जिले में शुक्रवार को दो जगहों पर बदमाशों ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ा दी। पहली वारदात पादरी बाजार के शाहपुर इलाके में हुई। दूसरी वारदात गीडा इलाके में हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में शुक्रवार को दो जगहों पर बदमाशों ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ा दी। पहली वारदात पादरी बाजार के शाहपुर इलाके में हुई। सुबह के समय सैर पर निकली महिला के गले से बाइक सवार बदमाश चेन ले उड़े। दूसरी वारदात गीडा इलाके में हुई। ऑटो से जा रही महिला की चेन उड़ा दी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों घटनाओं का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, पादरी बाजार के शाहपुर इलाके के बशारतपुर पूर्वी के मंझा टोला निवासी सुशील सिंह की पत्नी रेखा सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। वह शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे टहलकर घर लौट रही थीं।
वह एचएन सिंह चौराहा के पास घर से थोड़ी दूरी पर पहुंचीं थी कि गली से एक बाइक पर बदमाश निकले। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर रेखा सिंह के गले से सोने की चेन लूट ली और तेजी से गायब हो गए। पास में लगे एक सीसी टीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
ऑटो में हुई घटना
उधर, गीडा इलाके के हरैया के पास ऑटो से घर जा रही महिला की चेन बदमाशों ने उड़ा दी। ऑटो में सवार पांच की संख्या में महिलाएं फरार हो गईं। ऑटो चालक को संदिग्ध मानकर पुलिस ने उसका मोबाइल फोन व खलासी को हिरासत में लिया है।
दरअसल, सहजनवां नगर पंचायत वार्ड नंबर चार केशवपुर निवासी द्रोपदी देवी पत्नी जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी सुबह इलाज कराने के लिए शहर गईं थीं। दोपहर 12.30 बजे के करीब वह ऑटो से घर लौट रही थीं। नौसड़ के पास ऑटो चालक ने वाहन रोककर पांच महिलाओं को बैठा लिया।
ऑटो चालक हरैया की तरफ ले जाकर पांचों महिलाओं को उतार दिया। कुछ दूर जाने के बाद द्रोपदी ने देखा कि उनके गले से सोने की चेन गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।