फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gold and silver prices have fallen during Pitru Paksha

काम की खबर: सोने-चांदी का भाव लुढ़के...अब पितृपक्ष में भी खरीदारी से गुरेज नहीं

Fri, 06 Oct 2023 03:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Oct 2023 03:06 PM IST
सार

रोशनी श्रीवास्तव ने बताया कि उनके यहां नवंबर में शादी है। वह अपनी सास के साथ आई हुई हैं। उन्हें गहने खरीदने हैं, अगर इस समय खरीद लिया तो काफी बचत हो जाएगी। उन्होंने पितृपक्ष के पहले ही शगुन के तौर पर एक अंगूठी खरीद ली थी।

विज्ञापन
Gold and silver prices have fallen during Pitru Paksha
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

सोने-चांदी की कीमतों में करीब आठ से दस फीसदी गिरावट का असर बाजार में दिखने लगा है। यही वजह है कि परंपराएं तोड़कर पितृपक्ष में भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। सराफा बाजार में चहल-पहल बढ़ी हुई है। यही नहीं, लोग निवेश भी कर रहे हैं, उन्हें उम्मीद है कि पितृपक्ष के बाद जब सोने-चांदी के दाम में उछाल आएगा तो उन्हें अच्छा मुनाफा मिलेगा। सराफा कारोबारियों के मुताबिक, पिछले वर्ष की तुलना में इस साल पितृपक्ष में करीब दस फीसदी से ज्यादा खरीदारी लोग कर रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में सोने के भाव में करीब 2200 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। सप्ताह भर पहले 24 कैरेट 10 ग्राम सोना का भाव 60,500 रुपये था। वहीं बृहस्पतिवार को 10 ग्राम सोना 58,200 रुपये में बिका। इसी तरह सप्ताह भर पहले चांदी की कीमत 73 हजार रुपये किलो था, जो अब घटकर 69,400 रुपये हो गया है। यही वजह है कि लोग पितृपक्ष में भी खरीदारी करने लगे हैं। ज्यादातर ऐसे लोग खरीदारी कर रहे हैं जिनके सर्दी के मौसम में ही शादी-विवाह है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अनमोल के घरवालों से की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन

तिवारीपुर की रोशनी श्रीवास्तव ने बताया कि उनके यहां नवंबर में शादी है। वह अपनी सास के साथ आई हुई हैं। उन्हें गहने खरीदने हैं, अगर इस समय खरीद लिया तो काफी बचत हो जाएगी। उन्होंने पितृपक्ष के पहले ही शगुन के तौर पर एक अंगूठी खरीद ली थी।

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक वैभव सराफ ने कहा कि पिछले साल की तुलना में सोने के दाम में छह से सात प्रतिशत तक की गिरावट आई है, ऐसे में इन दिनों सोने-चांदी की बिक्री में तेज हुई है। लोग पितृपक्ष में भी खरीदारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: पिपराइच से जगदीशपुर तक सात मीटर चौड़ी होगी सड़क, जाम भूल जाएंगे

लोग सोने-चांदी में गिरावट का लाभ ले रहे हैं। पितृपक्ष में भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों को खरीदारी करने पर विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है। खरीदारी के लिए लोग दिवाली का इंतजार न करें। -संजय अग्रवाल, निदेशक परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स।

सोने-चांदी के भाव में सबसे बड़ी गिरावट पिछले एक सप्ताह में आई है। एक सप्ताह में सोना प्रति 10 ग्राम 2200 रुपये टूटा है। इससे ग्राहकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है। लोग पितृपक्ष में भी खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। -पंकज गोयल, संरक्षक-सराफा मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed