{"_id":"696e8890077012ad45036a9d","slug":"gola-police-station-in-charge-on-line-duty-challan-of-molestation-accused-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1202854-2026-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का हाथ पकड़ कर छेड़खानी: SSP ने गोला थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर, शनिवार को वायरल हुआ था वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का हाथ पकड़ कर छेड़खानी: SSP ने गोला थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर, शनिवार को वायरल हुआ था वीडियो
Tue, 20 Jan 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:10 AM IST
सार
घटना शुक्रवार की है, जबकि वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक दो छात्राओं में से एक का हाथ पकड़कर उसे जबरन कहीं ले जाने की कोशिश कर रहा है। छात्रा ने घबराकर अपना हाथ छुड़ाया और दूसरी छात्रा के पास भाग गई।
विज्ञापन
एंटी रोमियो टीम ने आरोपी को पकड़ा
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
उपनगर के एक वार्ड में पढ़ने जा रही छात्रा का हाथ पकड़कर गली में खींचने के आरोपी युवक शुभम कुमार का शनिवार को पुलिस ने चालान कर दिया। वहीं एसएसपी ने गोला थाना प्रभारी राहुल शुक्ल को लाइनहाजिर कर दिया। प्रभारी के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई हुई है।
घटना शुक्रवार की है, जबकि वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक दो छात्राओं में से एक का हाथ पकड़कर उसे जबरन कहीं ले जाने की कोशिश कर रहा है। छात्रा ने घबराकर अपना हाथ छुड़ाया और दूसरी छात्रा के पास भाग गई।
वीडियो वायरल होने के बाद थाने की एंटी रोमियो टीम ने मामले की जांच की और आरोपी की पहचान उनौली गांव निवासी शुभम कुमार के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पर वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।
विज्ञापन
एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी प्रकार के छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।