फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Godhoiya Nala: Registry of lands will start from next week

गोड़धोइया नाला : अगले हफ्ते से होगी जमीनों की रजिस्ट्री

Fri, 27 Oct 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Godhoiya Nala: Registry of lands will start from next week
- सीएम के निर्देश पर बदला गया है नाले का लेआउट
विज्ञापन

- रजिस्ट्री होने के बाद शुरू कराया जाएगा काम, अधिकारियों ने शुरू की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। गोड़धोइया नाले का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए अगले हफ्ते से जमीनों की रजिस्ट्री शुरू होगी। जिला प्रशासन की ओर से इसकी जद में आ रहे मकानों और जमीनों की रजिस्ट्री कराकर मुआवजे का भुगतान किया जाएगा।
गोड़धोइया नाला के निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए लोगों ने इसकी चौड़ाई कम करने की मांग सीएम योगी से की थी। प्रभावित लोगों ने सीएम को बताया कि यदि चौड़ाई कम कर दी जाए तो अधिकांश लोगों के मकान टूटने से बच जाएंगे। इसके बाद लखनऊ की टीम ने सर्वे करके नए तरीके से ले आउट तैयार किया। इसके अनुसार नाले की चौड़ाई अब 11 मीटर की जगह 10 मीटर जबकि अंतिम बिंदु पर 32.5 मीटर की जगह 20 मीटर चौड़ाई रखी जाएगी।
विज्ञापन

इस बदलाव से कइयों के मकान बच जाएंगे। कुछ लोगों के मकान आंशिक रूप से ही टूटेंगे। पूर्व में इसकी चौड़ाई शुरुआत में 11 मीटर जबकि अंतिम बिंदु पर करीब 32.5 मीटर रखी गई थी। लोगों के विरोध पर प्रशासन ने जमीन और मकान की रजिस्ट्री रोक दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि 52 लोग रजिस्ट्री करा चुके थे। अब बचे हुए लोगों की रजिस्ट्री का काम कराया जाएगा। नाला के दोनों ओर पहले की तरह पांच-पांच मीटर सड़क भी होगी। इसमें से 3.5 मीटर सड़क व 1.5 मीटर हरित क्षेत्र होगा। इसी के आधार पर तहसील प्रशासन की ओर से जमीन की नापजोख पूरी हो गई है।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed