फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Godhoiya Nala: Cracks appear in four more houses, notice to vacate

गोड़धोइया नाला: 'मकान में आई दरारें...खाली कर दें', नोटिस के बाद सामान निकलना शुरू- 4 मकानों पर छाया संकट

Wed, 12 Nov 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Nov 2025 01:55 AM IST
सार

गोड़धोइया नाले का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इसे दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था ने नाले से सटे मकानों के पास लोहे की गर्डर लगाकर सुरक्षा के उपाय किए हैं, लेकिन फिर भी दरारें आ रही हैं।

विज्ञापन
Godhoiya Nala: Cracks appear in four more houses, notice to vacate
मकान में आई दरार।

विस्तार

गोड़धोइया नाले के निर्माण के दौरान मंगलवार को शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर एक में चार और मकानों में दरारें आ गईं। सोमवार को भी चार मकानों में दरारें आई थीं। मकानों के क्षतिग्रस्त होने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। प्रभावित मकानों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें खाली करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर एक पश्चिम स्थित संगीता पांडेय, सावित्री देवी समेत चार लोगों के मकानों में दरारें आई थीं। जल निगम ने इन मकानों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें खाली करने का निर्देश दिया था। इसके बाद लोगों ने अपना आवश्यक सामान निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को भी लोग अपने घरों से सामान निकालने में जुटे रहे। इसी दौरान संगीता पांडेय के मकान से सटे विंदा देवी, पूनम यादव, रमावती मिश्रा और रूपा मिश्रा के मकानों में भी दरारें आ गईं। दरार देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। अब लोग अपने घरों में जाने से डर रहे हैं और किसी अनहोनी की आशंका में सामान सुरक्षित स्थानों पर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जल निगम के अधिकारियों ने आठों मकानों का स्थलीय निरीक्षण कर मूल्यांकन किया और मुआवजा प्रक्रिया शुरू कर दी। साथ ही नाले से सटे अन्य लोगों से भी अपील की कि जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, वे एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

दिसंबर तक पूरा होगा गोड़धोइया नाले का निर्माण
गोड़धोइया नाले का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इसे दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था ने नाले से सटे मकानों के पास लोहे की गर्डर लगाकर सुरक्षा के उपाय किए हैं, लेकिन फिर भी दरारें आ रही हैं।


निर्माण कार्य राजनगर कॉलोनी, शक्तिनगर कॉलोनी, आदित्यपुरी कॉलोनी, शिवपुर सहबाजगंज, संत हुसैन नगर पश्चिमी, घोषीपुरवा, बिछिया और मैत्रीपुरम कॉलोनी में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed