{"_id":"634a7b37b8d2b014834035e0","slug":"global-handwashing-day-story-from-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Global Handwashing Day: सही तरीके से धुले हाथ, बीमारियों से करें बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Global Handwashing Day: सही तरीके से धुले हाथ, बीमारियों से करें बचाव
Sat, 15 Oct 2022 02:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:49 PM IST
सार
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि हैंडवॉशिंग के महत्व को देखते हुए मिशन निदेशक ने पत्र भेज कर सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर 15 अक्तूबर को ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे मनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सही तरीके से सही समय पर हाथ धोने की आदत यानि राइट हैंडवॉशिंग हैबिट डायरिया, कोविड, पेट और इंसेफेलाइटिस समेत कई तरह की बीमारियों से बचाव करती है। SUMAN-के विधि से हाथ धुलने से न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि कुपोषण से भी सुरक्षा होती है। गंदे हाथों से खानपान करने से पेट में कृमि संक्रमण हो जाता है और इससे कुपोषण की आशंका ज्यादा होती है।
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि हैंडवॉशिंग के महत्व को देखते हुए मिशन निदेशक ने पत्र भेज कर सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर 15 अक्तूबर को ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे मनाने का निर्देश दिया है।
बताया कि भारत में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में होने वाली 2.3 मिलियन वार्षिक मृत्यु में से 13 से 14 फीसदी डायरिया संबंधित बीमारियों के कारण होती है। अगर सही तरीके से हाथ धुलने की आदत डाली जाए तो इस मृत्यु दर को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
कहा, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी तो प्रत्येक क्लीनिकल प्रक्रिया के बाद हाथ धुलते हैं, लेकिन समुदाय को व्यक्तिगत कार्यों के बाद भी सही तरीके से हाथ धुलने की आदत डालनी होगी। शौच जाने के बाद, खाना खाने से पहले, आंख, मुंह, नाक, कान अथवा किसी भी चीज को छूने के बाद साबुन से हाथ धुलना आवश्यक है। हाथ धुलने का इंतजाम न हो तो सैनेटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। हाथों की स्वच्छता से डायरिया के मामलों में 20 फीसदी तक कमी लाई जा सकती है।
SUMAN-के फार्मूला से धुलें हाथ
स्वस्थ रहने के लिए सुमन-के विधि से 40-60 सेकेंड तक हाथों की सफाई करनी चाहिए। यह विधि कुछ इस प्रकार है।
S: पहले दोनों हथेलियों को सामने से साबुन लगाकर धुलें।
U: हथेलियों को उल्टा कर साफ करें।
M: फिर मुट्ठी की सफाई करें।
A: अंगूठा की सफाई करें।
N: फिर नाखून को रगड़ कर साफ करें।
K: फिर कलाइयों की सफाई करें।