फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Give suggestions for better train travel Railways will reward

Railway Update: बेहतर रेल यात्रा के दें सुझाव, रेलवे देगा तगड़ा इनाम

Fri, 24 Jun 2022 04:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Jun 2022 04:37 PM IST
सार

प्रथम पुरस्कार दस हजार, द्वितीय आठ व तृतीय पुरस्कार के तौर पर मिलेंगे छह हजार रुपये और प्रशस्तिपत्र,  रेलवे बोर्ड ने रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना के तहत हिंदी में मांगे आवेदन।

विज्ञापन
Give suggestions for better train travel Railways will reward
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

रेल यात्रा संबंधित अपने अनुभव साझा करके सुविधाओं को बेहतर बनाने का सुझाव देकर आप इनाम पा सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने ‘रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना’ के तहत हिंदी में लिखे गए रेल यात्रा संबंधी अनुभव आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


इस योजना के मुताबिक विजेता प्रतिभागियों में एक अनुभव को प्रथम पुरस्कार के रूप में दस हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में आठ हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार के रूप में छह हजार रुपये तथा पांच अनुभवों को प्रेरणा पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को चार हजार की राशि एवं प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। रेल यात्रा वृत्तांत प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी अपनी प्रविष्टि दो प्रतियों में 31 अगस्त, 2022 तक सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा नं. 536-डी, रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड), रायसीना रोड, नई दिल्ली-110001 को भेज सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हजार शब्द से कम न हो

रेल यात्रा वृत्तांत हिंदी भाषा में कम से कम तीन हजार एवं अधिकतम 35 सौ शब्दों तक होना चाहिए। रेल यात्रा वृत्तांत डबल स्पेस में टाइप किया हुआ होना चाहिए, जिसके चारों तरफ कम से कम एक इंच का हाशिया होना चाहिए। पृष्ठ क्रमानुसार अंकित होने चाहिए तथा शब्दों की कुल संख्या लिखी होनी चाहिए। वृत्तांत के प्रारंभ में कागज की एक पूरी शीट लगाएं, जिस पर बड़े अक्षरों में नाम, पदनाम, आयु, कार्यालय/निवास का पता, मातृभाषा, मोबाइल नंबर, ई-मेल तथा वृत्तांत के शब्दों की संख्या आदि का उल्लेख किया जाना चाहिए।

आपराधिक मामला दर्ज न हो

इस योजना में भाग लेने वाले केंद्र या राज्य सरकार के अधिकारी व कर्मचारी पर सतर्कता, अनुशासन एवं अपील का मामला लंबित या विचाराधीन न हो। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य व्यक्ति को भी घोषणापत्र देना होगा कि उन पर आपराधिक मामला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed