फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Give information on website who trapped in other states during Lockdown

Lockdown: दूसरे राज्यों में फंसे हैं तो वेबसाइट पर दें सूचना, ऐसे पहुंचेगी मदद

Thu, 16 Apr 2020 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Apr 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Give information on website who trapped in other states during Lockdown
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

दूसरे प्रांत या फिर अन्य जिलों में फंसे गोरखपुर के लोगों के लिए घर वापसी को लेकर शासन स्तर से कोई गाइडलाइन जब तक तय नहीं हो जाती है तब तक जिला प्रशासन वहीं पर जरूरतमंदों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाएगा।

विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुज मलिक की ओर से अबतक तीन हजार से अधिक लोगों को मदद दी जा चुकी है। इन अफसरों ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर संबंधितों तक भोजन, दवा आदि की जरूरी सुविधाएं पहुंचाईं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की तरफ से सभी तहसीलों में ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है जिनके परिवार का कोई सदस्य या पूरा परिवार ही बाहर फंसा हुआ है। इसी तरह उनका भी ब्योरा जुटाया जा रहा है जो बाहर से आकर लॉकडाउन के दौरान गोरखपुर में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लोगों की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन ने अब वेबसाइट भी जारी की है। इस वेबसाइट http://wecaregorakhpur.in पर भी सूचनाएं दे सकते हैं। पूरा पता और मोबाइल नंबर देना इसलिए जरूरी है ताकि ऐसे लोगों के लिए घर पहुंचाने को कोई विशेष ट्रेन या बस की व्यवस्था बनती है तो संबंधित के मोबाइल पर सूचनाएं दी जा सके।

गाइडलाइन बनने तक जो जहां है, वहीं पर रहे: डीएम

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि दूसरे प्रांतों, जिलों या बाहर से आकर गोरखपुर में फंसे हुए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। शासन की तरफ से अगर इन्हें घर भेजने की कोई योजना बनती है तो यह सूची मददगार साबित होगी।

साथ ही व्यक्तिगत तौर पर बाहर फंसे लोगों तक संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात कर भोजन आदि की जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मगर जब तक शासन की तरफ से कोई गाइडलाइन नहीं जारी होती, जो जहां है वहीं सुरक्षित रहे। किसी को भी जिला छोड़ने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed