फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girls sold for money in name of marriage in Haryana and Rajasthan

बेटियों की सौदेबाजी मामला: बंटी-बबली समेत तीन आरोपी हिरासत में, रकम लेकर हरियाणा-राजस्थान में करते सौदा

Sat, 25 Nov 2023 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Nov 2023 01:06 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस ने जयकरन, प्रियंका समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में सौदेबाजी की बात सामने आई है। आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भिजवाया जाएगा। पुलिस इस प्रकरण में साक्ष्यों के साथ कार्रवाई करेगी, ताकि आरोपियों को सजा भी मिल सके।

विज्ञापन
Girls sold for money in name of marriage in Haryana and Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के युवक से युवती का 63 हजार रुपये में सौदा करने के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर उर्फ जयकरन, प्रियंका और उनके एक मददगार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की जांच में साफ हो चुका है कि शादी के नाम पर युवतियों को बेचा जा रहा है।

विज्ञापन


आरोपी जयकरन ने पूछताछ में रुपये लेकर 40 से अधिक युवक-युवतियों की शादी कराए जाने की बात स्वीकार कर ली है। अब पुलिस इस गंभीर मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। बरेली के सिरौली मुगलपुर के रहने वाला राजकुमार अपने फूफा के लड़के शिवपुरी सिरौली के ही प्रशांतदीप और फूफा के साथ कार से शादी करने आया। उसने खुद दर्ज कराए केस में स्वीकार किया है कि 63 हजार रुपये में युवती से शादी का सौदा तय हुआ था। यहां आने पर डाॅक्टर ने एक युवती को कार में बैठाया और साथ भेज दिया। इधर, बेतियाहाता के पास पहुंचने पर युवती शोर मचाने लगी तो लोगों ने कार को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर भी जल्द रेड जोन में, ड्रोन उड़ाया तो खैर नहीं

कैंट पुलिस चारों को पकड़कर थाने लाई। देर रात युवती को उसकी मां थाने आकर घर लेते गई। इसी के बाद एक बात तो साफ हो गई थी कि युवती की सौदेबाजी की गई है। बरेली से आए युवक ने दर्ज कराए केस में भी इस बात की पुष्टि कर दी थी, इस वजह से पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जयकरन ने बताया कि वह रुपये लेकर हरियाणा और राजस्थान में 40 से अधिक युवतियों की शादी करवा चुका है।

अब इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने यह भी बता दिया कि घर से युवती को बुलाने के लिए वह प्रियंका को भेजता था। प्रियंका भी अपना नाम बदलकर ही बताती है। असल में उसका नाम गीता है और वह गोरखनाथ के रसूलपुर की रहने वाली है। जांच और पूछताछ में मामला साफ होने के बाद अब पुलिस आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में है।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मिलेगी भरपूर मदद

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस ने जयकरन, प्रियंका समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में सौदेबाजी की बात सामने आई है। आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भिजवाया जाएगा। पुलिस इस प्रकरण में साक्ष्यों के साथ कार्रवाई करेगी, ताकि आरोपियों को सजा भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed