Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girls from Gorakhpur delivered an impressive performance in athletics.

Gorakhpur News: एथलेटिक्स में गोरखपुर की बालिकाओं ने किया शानदार प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Girls from Gorakhpur delivered an impressive performance in athletics.
गोरखपुर। प्रयागराज में आयोजित प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। लंबे समय बाद मंडल की टीम ने कुल 18 पदक अपने नाम किए। खास बात यह रही कि 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में गोरखपुर की बालिकाओं ने तीसरा स्थान हासिल कर तीनों वर्गों में चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से मंडल का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है। प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित हुई। इसमें गोरखपुर मंडल की खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। प्रतिज्ञा पन्ना ने 1500 मीटर, 3000 मीटर, 800 मीटर और क्रॉस कंट्री में स्वर्ण पदक जीते। रेजिना होरो ने 600 मीटर और 80 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। अंकिता प्रजापति ने 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण और ऊंची कूद में रजत पदक जीता। अमन ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया। अन्य खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतकर टीम की सफलता में योगदान दिया।
विज्ञापन

टीम प्रभारी और कोच के रूप में आलोक श्रीवास्तव, हरिकेश यादव, विनोद पाल, रविंद्र यादव, मोहन अरविंद राय, अजय श्रीवास्तव, बिपिन बिहारीचंद यादव, दिग्विजय, हरिकेश सिंह, शेषनाथ चौहान और दिव्या ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed