फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girls at Eddie Girls Inter College, learned how to make every war fruitless

एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं ने सीखा, हर वार को निष्फल कैसे करें

Sat, 19 Dec 2020 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Girls at Eddie Girls Inter College, learned how to make every war fruitless
एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं ने सीखा, हर वार को निष्फल कैसे करें
विज्ञापन

गोरखपुर। अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हो गया। दो दिवसीय शिविर में छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ हर कठिनाई का डटकर मुकाबला करने की सीख मिली।
ताइक्वांडो के विशेषज्ञों ने बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। एक घंटे तक चले प्रशिक्षण के दौरान कोच विशाल कुमार की टीम ने छात्राओं को चाकू से होने वाले वार को रोकने और सामने वाले को धराशायी करने की आसान तकनीक बताई।
विज्ञापन

प्रशिक्षक ने बताया कि अगर कोई बदमाश अचानक से पकड़ ले तो धैर्य न खोएं। तेजी से निर्णय लें और आक्रामकता दिखाते हुए खुद को पकड़ से छुड़ाएं। प्रतिज्ञा, अंजली और अंकिता ने सामने और पीछे से वार करने वालों से निपटने का तरीका बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य रिमी यादव ने कहा कि अगर महिलाएं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक हो जाएं तो उनका उत्पीड़न खत्म हो जाएगा। ताइक्वांडो खिलाड़ी रिंका सिंह, चंदन निषाद, अमन, शिवम ने कहा कि छात्राएं मनचलों के सामने मजबूती से प्रतिरोध करें। विरोध जताएं तो उनकी ओर गलत नजर से देखने की कोई हिम्मत नहीं करेगा।
कहा कि अमर उजाला का अभियान छात्राओं में नए आत्मविश्वास का संचार करेगा। सन्नी और निहाल ने भी मार्शल आर्ट के सरल तरीके सिखाए। शिविर में 55 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इनकी भूमिका अहम रही
एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रिमी यादव, उप प्रधानाचार्य बिंदु माला सिंह, शिक्षिका तृप्ति वर्मा, वंदना गुप्ता, अन्नू पटेल, सुभद्रा यादव, रश्मि बाला, नंदिनी सिंह, प्रियंका सिंह, नीता यादव, इंदु यादव, अनुपमा, मालती और कंचन मणि त्रिपाठी ने अहम भूमिका निभाई।
छात्राएं बोलीं
अमर उजाला की पहल सराहनीय
अमर उजाला की ओर से छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया जाना सराहनीय पहल है। सभी स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स आवश्यक रूप से दिया जाना चाहिए।
मुस्कान चौहान, कक्षा 10
खुद को न समझें कमजोर
छात्राएं खुद को कमजोर समझने की गलती करती हैं। अगर हम आत्मरक्षा में निपुण होंगे तो आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। गली मोहल्लों में भी ऐसे कैंप आयोजित होने चाहिए।
गुड़िया निषाद, कक्षा 10
जागरूक हो रहीं छात्राएं
छात्राएं अब जागरूक हो रही हैं, लेकिन स्कूल कॉलेज में आत्मरक्षा के लिए कैंप कम होते हैं। अमर उजाला की ओर से छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करना अच्छा कदम है।

दीपशिखा निषाद, कक्षा 10
बढ़ा आत्मविश्वास, अभ्यास जारी रखूंगी
प्रशिक्षण शिविर से आत्मविश्वास बढ़ा है। सिखाई गए तरीके कभी भूले नहीं, इसके लिए इनका अभ्यास करती रहूंगी। हम मजबूत रहेंगे तो कोई आंख उठाने की हिम्मत नहीं करेगा।
सृष्टि राय, कक्षा 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed