{"_id":"618d2bcbf5a5a61a650ae146","slug":"girlfriend-entered-boyfriend-house-for-refusing-to-marry-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: शादी से इनकार करने पर प्रेमी के घर में घुसी प्रेमिका, बोली- जिंदगी भर साथ रहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: शादी से इनकार करने पर प्रेमी के घर में घुसी प्रेमिका, बोली- जिंदगी भर साथ रहना
Thu, 11 Nov 2021 08:12 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Nov 2021 08:12 PM IST
सार
धर्मसिंहवा क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले है प्रेमी-प्रेमिका, दिन भर थाने पर मान मनौवल का चला दौर, पर नहीं बनी बात।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया तो प्रेमिका ने शादी की जिद ठान ली। प्रेमी के घर में दो दिन पूर्व घुस कर प्रेमिका रह रही थी। प्रेमी के परिजनों ने जब प्रेमिका को घर से बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह आत्महत्या करने की धमकी देने लगी।
विज्ञापन
प्रेमी की कहीं दूसरी जगह शादी के लिए छेकाई होने की जानकारी मिलने पर प्रेमिका ने ऐसा कदम उठाया। बृहस्पतिवार को मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस के जाने पर ही प्रेमिका बाहर निकली। पुलिस ने दोनों पक्षों को आपसी बातचीत से समस्या का हल निकालने के लिए एक दिन का अवसर दिया।
विज्ञापन
30 वर्षीय प्रेमी और 28 वर्षीय प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले हैं। प्रेमिका दो दिन पूर्व प्रेमी के घर में घुस गई थी। बृहस्पतिवार तक प्रेमिका जब प्रेमी के घर में ही रहने की जिद कर पर अड़ी रही और जिंदगी बिताने की बात करती रही। कुछ लोगों ने मध्यस्थता करने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो प्रकरण थाने पर पहुंचा।
विज्ञापन
उसके बाद दोनों पक्षों से काफी लोगों ने मामले को निपटाने के लिए थाने पर दिन भर मशक्कत की। प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रहने ही रहने की जिद पर अड़ी रही। जबकि प्रेमी उसे अपने साथ रखने से साफ मना कर दिया। लोग चर्चा कर रहे थे कि प्रेमिका के घर में प्रेमी किराये पर कमरा लेकर दुकान चलाता है।
करीब 14 वर्षों से दोनों का संबंध है। प्रेमिका की शादी हुई थी लेकिन वह तलाक लेकर मायके आ गई थी। एसओ जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रकरण की जानकारी है। दोनों पक्ष थाने पर आए थे। प्रकरण को सुलह-समझौता के लिए एक दिन का अवसर मांगे हैं। दोनो पक्ष को शुक्रवार को फिर बुलाया गया है।