{"_id":"6266272956f2d4611e73a19a","slug":"girlfriend-brother-attacked-teenager-with-sword-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्रेमिका के भाई ने किशोर पर किया तलवार से हमला, चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: प्रेमिका के भाई ने किशोर पर किया तलवार से हमला, चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
Mon, 25 Apr 2022 10:14 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:14 AM IST
सार
कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर कैंट इलाके में शनिवार रात किशोर पर प्रेमिका के भाई ने साथियों संग हमला कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले का रहना वाला किशोर हाईस्कूल का छात्र है। वह कैंट इलाके में परिवार वालों के साथ किराये पर रहता है। पड़ोस में रहने वाली युवती से उसका प्रेम संबंध है। शनिवार दोपहर में युवती से मिलने किशोर उसके कॉलेज में पहुंच गया, जहां शिक्षकों ने आपत्तिजनक स्थिति में दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
छात्रा का नाम पूछने के बाद उसके परिजनों को बुलाया। घटना की जानकारी देकर उसे परिजन के साथ भेज दिया गया। किशोर को कैंट पुलिस ले गई, जहां चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
उसी दिन शाम सात बजे के करीब मोहल्ले में प्रेमिका के भाइयों ने अपने दो साथियों संग किशोर को घेर लिया। पिटाई करने के बाद तलवार से उस पर हमला कर दिया। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।