{"_id":"650415875b5c5b50d809c660","slug":"girl-who-went-to-birthday-party-teased-by-boys-and-beaten-up-when-she-protested-2023-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जन्मदिन पार्टी में गई युवती को शोहदों ने छेड़ा, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जन्मदिन पार्टी में गई युवती को शोहदों ने छेड़ा, विरोध करने पर पीटा
Fri, 15 Sep 2023 01:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:57 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के तरकुलहा मंदिर परिसर में बुधवार को जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी मोबाइल फोन नंबर मांग रहे थे। मना करने पर छेड़खानी की और पीट दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर अजय कुमार और विकास पर मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के एक परिचित का जन्मदिन था। तरकुलहा मंदिर परिसर में खानपान का इंतजाम था। युवती भी इसमें शामिल होने गई थी। युवती का आरोप है कि अजय कुमार और विकास ने पहले बातचीत कर नाम पूछा। इसके बाद मोबाइल फोन नंबर मांगने लगे। युवती ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। फिर दोनों पीछे लग गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: जमीन के नाम पर 40 लाख रुपये की जालसाजी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों ने दोबारा माेबाइल फोन नंबर मांगा तो युवती ने मना कर दिया। इससे नाराज शोहदों ने थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि इस दौरान छेड़खानी भी की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों और वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। फिर युवती परिजन के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।
इसे भी पढ़ें: भाजपा के राजेश गुप्ता महानगर व युधिष्ठिर सिंह दोबारा बने जिलाध्यक्ष, बस्ती मंडल की भी सूची जारी