{"_id":"6105abf38ebc3ef75859ac55","slug":"girl-who-married-transgender-went-to-her-in-laws-house-gorakhpur-city-news-gkp4039588142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसजेंडर से शादी करने वाली युवती गई ससुराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसजेंडर से शादी करने वाली युवती गई ससुराल
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्रुखाबाद की ट्रांसजेंडर से शादी करने वाली युवती को पुलिस ने उसकी मर्जी के अनुसार ससुराल फर्रुखाबाद पहुंचा दिया है। युवती ने माता-पिता के साथ जाने से मना कर दिया था।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की 28 वर्षीय युवती 19 जुलाई को ब्यूटी पार्लर जाने के लिए घर से निकली लेकिन वापस नहीं आई। खोजबीन के बाद जब युवती नहीं मिली तो पिता ने गुलरिहा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। गुलरिहा पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए 25 जुलाई को फर्रुखाबाद निवासी अंकित को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही युवती भी मिल गई। कोर्ट में युवती ने पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया और अंकित के साथ रहने की बात कही थी। शुक्रवार की रात में पुलिस ने युवती को अंकित के पिता बलबीर यादव निवासी सातनपुर कोतवाली फर्रुखाबाद को सुपुर्द कर दिया। ब्यूरो