फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   girl student injured after Brick fell from third floor of building under construction in Gorakhpur

Gorakhpur: गोरखपुर में निर्माणाधीन भवन के तीसरे मंजिल से गिरी ईंट, छात्रा घायल

Thu, 25 Aug 2022 03:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Aug 2022 03:58 PM IST
सार

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमांयुपुर उत्तरी स्थित प्राथमिक विद्यालय से सटे निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल से ईंट गिरने से गुरुवार को 10 वर्षीय छात्रा अंशिका पासवान गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। फिलहाल छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
girl student injured after Brick fell from third floor of building under construction in Gorakhpur
घायल छात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हुमायूंपुर उत्तरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में दीवार गिरने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमांयुपुर उत्तरी स्थित प्राथमिक विद्यालय से सटे निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल से ईंट गिरने से गुरुवार को 10 वर्षीय छात्रा अंशिका पासवान गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। फिलहाल छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हुमायूंपुर उत्तरी निवासी अमित पासवान की पुत्री अंशिका पासवान (10) तरंग क्रासिंग के पास हुमायूंपुर उत्तरी स्थित प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 2 में पढ़ती है। विद्यालय से सटे ही तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को छात्रा हैंड वाशिंग पीट पर हाथ धोने गई थी। इस दौरान निर्माण कार्य के दौरान तीसरे मंजिल से कुछ ईंट वाशिंग पीट पर लगे शेड पर गिर गई। जिस वजह से वहां मौजूद छात्रा उसकी चपेट में आई गई।

घटना की सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी आरके सिंह, डायट प्राचार्य और नगर शिक्षा अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज जाकर छात्रा का कुशल क्षेम पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed