{"_id":"615fe46a8ebc3ed095283f4f","slug":"girl-student-died-after-hit-by-trailer-during-going-school-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूल जा रही छात्रा की मौत, नाराज लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूल जा रही छात्रा की मौत, नाराज लोगों ने किया हंगामा
Fri, 08 Oct 2021 11:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:55 AM IST
सार
छात्रा जनता इंटर कॉलेज सोनू घाट कक्षा नौवीं की छात्रा थी। सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। छात्रा अभी देवरिया सलेमपुर मार्ग पर मुंडेरा बुजुर्ग गांव के पास पहुंची थी कि ट्रेलर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
छात्रा की मौत के बाद नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए ट्रेलर का शीशा तोड़ा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद के खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग गांव के पास शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रही साइकिल सवार छात्रा की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर का शीशा तोड़ दिया। मौके से चालक फरार हो गया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी रिमझिम कुशवाहा जनता इंटर कॉलेज सोनू घाट कक्षा नौवीं की छात्रा थी। साइकिल से वह स्कूल जा रही थी। छात्रा अभी देवरिया सलेमपुर मार्ग पर मुंडेरा बुजुर्ग गांव के पास पहुंची थी कि ट्रेलर की चपेट में आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे इससे पहले ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
आक्रोशित लोगों ने करीब आधे घंटे तक हंगामा करते हुए वाहन में तोड़फोड़ किया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी। जबकि घटना की जानकारी जब उसके स्कूल वालों को मिली तो शोक की लहर दौड़ पड़ी। छात्रों ने 2 मिनट का मौन रखकर छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। उधर, बेटी की मौत के बाद घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।