{"_id":"5e10a21f8ebc3e87d2175ba9","slug":"girl-student-attempt-to-kidnapping-gorakhpur-news-gkp3358752171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़हलगंज में दिनदहाड़े इंस्टीट्यूट में पढ़ने आई छात्रा के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़हलगंज में दिनदहाड़े इंस्टीट्यूट में पढ़ने आई छात्रा के अपहरण की कोशिश
Sat, 04 Jan 2020 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, बड़हलगंज/ चिल्लूपार (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बड़हलगंज/ चिल्लूपार (गोरखपुर)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हलगंज के चिल्लूपार इलाके के बाईपास स्थित एक इंस्टीट्यूट में पढ़ने आई छात्रा की कार सवार युवकों ने दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश की। शोर मचानेे पर आसपास के लोग दौड़ पड़े तो आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने सूरज गौड़ के खिलाफ अपहरण की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिन में 1:20 बजे के करीब इलाके की ही एक छात्रा बड़हलगंज बाईपास के कल्याणपुर स्थित एक इंस्टीट्यूट से पढ़कर जैसे ही बाहर निकली तभी टवेरा सवार कुछ युवकों ने छात्रा को खींचकर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाना चाहा। छात्रा ने शोर मचाया तो इंस्टीट्यूट के शिक्षक व छात्र बाहर आ गए। इसके बाद युवकों को गाड़ी लेकर फरार होना पड़ा।
पुलिस की माने तो आरोपित छात्रा का परिचित है और कई बार उसके घर तक जा चुका है। हालांकि पुलिस ने आरोपित के परिजनों को हिरासत में लिया है। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपित सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपित के घरवालों को हिरासत में लिया गया है।