फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl returning from market molested, case registered

Gorakhpur News: बाजार से लौट रही युवती से छेड़खानी, केस दर्ज

Thu, 02 Nov 2023 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Girl returning from market molested, case registered
गोरखनाथ इलाके के रामजानकी नगर का मामला
विज्ञापन

रास्ते में रोककर अश्लील हरकत और इशारे कर रहा था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के रामजानकी नगर के पास बुधवार को युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ते में एक युवक उसे रोककर अश्लील हरकत करने लगा और उसे दिखाकर इशारे भी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी राम नरेंद्र तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि वह मंगलवार की शाम में किसी काम से बाजार गई थी। लौटते समय एक युवक रास्ते में मिला और उसे देखकर अश्लील हरकत करने लगा। एक अन्य युवक को दिखाकर वह इशारे भी करना लगा। मना करने पर वह सामने आ गया था। युवती ने पुलिस को बताया कि किसी तरह से बचकर वह घर पहुंची और घरवालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

.......
किशोरी से छेड़खानी, केस दर्ज
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से गांव के ही युवक ने छेड़खानी कर दी। नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मां ने तहरीर में पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ गांव का ही एक युवक अक्सर छेड़खानी करता है। कई बार उसे मना किया मगर वह नहीं माना। 30 अक्तूबर की भोर में भी आरोपी ने उनकी बेटी से छेड़खानी की। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed