{"_id":"601bef028ebc3ed27322af9f","slug":"girl-reached-police-station-adamant-on-marriage-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: थाने पहुंची युवती शादी की जिद्द पर अड़ी, बोली- किसी भी तरह लगवा दो सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: थाने पहुंची युवती शादी की जिद्द पर अड़ी, बोली- किसी भी तरह लगवा दो सात फेरे
Thu, 04 Feb 2021 06:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Feb 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती गांव के ही दूसरे धर्म के एक युवक से शादी कराने की मांग लेकर रामकोला थाने पहुंच गई।
विज्ञापन
बुधवार की रात में हुई इस घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों ने युवती के अलावा युवक के परिजनों को भी दी। देर रात थाने में ही दोनों को समझा-बुझाकर घर भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह एक गांव की एक युवती रामकोला थाने पहुंची और गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध की बात बताते उस युवक से ही शादी कराने का अनुरोध किया। कहा कि किसी भी तरह से हमारी शादी करवा दीजिए।
विज्ञापन
यह सुनकर पुलिस कर्मी हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल युवक को भी थाने बुलाया। वहां पहुंचने के बाद युवक भी शादी के लिए राजी था लेकिन दोनों के परिजन इस बात पर को लेकर तैयार नहीं थे। मामला अलग-अलग धर्म का होने के कारण गांव के लोग भी इस संबंध को लेकर तैयार नहीं थे।
काफी मान-मनौव्वल के बाद युवती को परिजनों के साथ घर भेजा गया। एसओ केपी सिंह ने बताया कि युवक-युवती को परिजन अपने साथ ले गए हैं।