{"_id":"61a9ca7fc26fcd0385261867","slug":"girl-reached-police-post-for-stay-with-lover-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुलिस चौकी पहुंची लड़की ने घर जाने से किया इनकार, बोली- प्रेमी के साथ ही रहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पुलिस चौकी पहुंची लड़की ने घर जाने से किया इनकार, बोली- प्रेमी के साथ ही रहना
Fri, 03 Dec 2021 01:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:12 PM IST
सार
लड़की ने पुलिस के सामने दो टूक कहा कि उससे कोई जोर जबरदस्ती नहीं हुई, वह खुद की मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई। उसने पिता के साथ घर जाने से भी इंकार कर दिया और प्रेमी के साथ जाने की बात कही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव में घरवालों के तमाम दबाव के बावजूद युवती ने प्रेमी का साथ नहीं छोड़ा। पंचायत के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस चौकी पहुंची युवती ने परिजनों के साथ घर जाने से इंकार कर दिया। दोनों बालिग थे, लिहाजा पुलिस ने लिखा पढ़ी करके युवती को प्रेमी के परिवार के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
युवक-युवती दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और बालिग हैं। प्रेमी युगल का यह मामला पहले ग्राम प्रधान के समक्ष आया। प्रधान ने पंचायत की और दोनों को अपने-अपने घर पर रहने को कहा। लेकिन, दोपहर में पता चला कि प्रेमी युगल कहीं चले गए। इसके बाद मामला भटहट पुलिस चौकी पहुंच गया।
विज्ञापन
लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें कहा गया कि लड़का व उसके पिता, उनकी बेटी को घर से जबरिया ले गए हैं। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। उधर, लड़के के पक्ष ने पुलिस को पूर्व में ही कोर्ट मैरिज होने की बात कही है।
विज्ञापन
इस पर लड़की-लड़के और उनके परिजनों को चौकी बुलाया गया। लड़की ने पुलिस के सामने दो टूक कहा कि उससे कोई जोर जबरदस्ती नहीं हुई, वह खुद की मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई। उसने पिता के साथ घर जाने से भी इंकार कर दिया और प्रेमी के साथ जाने की बात कही। चूंकि दोनों बालिग थे, लिहाजा पुलिस ने इस पर कोई आपत्ति नहीं की।