फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl ran away with her lover away from home after showing him knife in chhawani of Basti

प्रेमिका ने चाकू दिखाकर प्रेमी से की मनमानी: लड़के के घर मचा बवाल, थाने जाकर युवती ने की ऐसी जिद, सब रह गए दंग

Thu, 16 Nov 2023 10:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, छावनी (बस्ती)
अमर उजाला नेटवर्क, छावनी (बस्ती) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Nov 2023 10:44 PM IST
सार

थानाध्यक्ष सुभाष मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रेमी जोड़ा बालिग है। थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में एक सप्ताह से प्रेम-प्रसंग का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Girl ran away with her lover away from home after showing him knife in chhawani of Basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में प्रेमी की शादी दूसरी लड़की से तय होने से तमतमाई युवती ने चाकू दिखाकर प्रेमी को उसके घर से लेकर फरार हो गई। वह दूसरी जगह होने वाली शादी को रोकने और अपने साथ शादी कराने की जिद पर अड़ी हुई है। प्रेमी की शादी को रोकने के लिए उसने छावनी थाने पर जाकर पुलिस से भी मदद मांगी।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुभाष मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रेमी जोड़ा बालिग है। थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में एक सप्ताह से प्रेम-प्रसंग का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गुरुवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। बताया जा रहा है कि युवक की शादी किसी दूसरी लड़की से तय हो गई थी। गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात जानी थी। शादी से दो दिन पहले चाकू लेकर युवक के घर पहुंची प्रेमिका बता रही युवती ने परिजनों पर शादी को रोकने और अपनी शादी करवाने का दबाव बनाने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अलग समुदायों के बीच के मामले में बात बनते न देख प्रेमिका ने चाकू निकाल लिया और खुद युवक के दरवाजे पर ही चाकू मारकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। घर पर बने शादी के मंडप में तोड़फोड़ भी किया। इसके बाद युवक को उसके घर से लेकर युवती फरार हो गई। अचानक उसके गायब होने के बाद वर-वधू पक्ष ने युवक के छोटे भाई की शादी तय कर दी।

Girl drove her lover away from home after showing him a knife in the cantonment of Basti.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed