{"_id":"646b0039db3eda5ab200d347","slug":"girl-molested-on-pretext-of-marriage-in-gorakhpur-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम जाल में धोखा: गोरखपुर में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम जाल में धोखा: गोरखपुर में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 22 May 2023 11:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 May 2023 11:10 AM IST
सार
पकड़े के आरोपी इब्राहिम (22) की गुलरिहा इलाके के एक गांव में ननिहाल है। जानकारी के मुताबिक, इब्राहिम ननिहाल अक्सर आता-जाता था। इस दौरान उसकी गांव की किशोरी से दोस्ती हो गई। दो साल से प्रेम संबंध में रखकर उसने शारीरिक संबंध बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर साथ रखा। दो साल तक शारीरिक संबंध बनाया और फिर शादी से इन्कार कर दिया। परेशान किशोरी ने थाने में जाकर सूचना दी। पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पकड़े के आरोपी इब्राहिम (22) की गुलरिहा इलाके के एक गांव में ननिहाल है। जानकारी के मुताबिक, इब्राहिम ननिहाल अक्सर आता-जाता था। इस दौरान उसकी गांव की किशोरी से दोस्ती हो गई। दो साल से प्रेम संबंध में रखकर उसने शारीरिक संबंध बनाया।
विज्ञापन
अब जब किशोरी ने शादी का प्रस्ताव रखा तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। परेशान किशोरी ने घरवालों को आपबीती बताई और फिर केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन