{"_id":"60a204338ebc3ea09d7569de","slug":"girl-molested-by-friends-in-gida-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दोस्तों संग युवती से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दोस्तों संग युवती से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दी जान से मारने की धमकी
Mon, 17 May 2021 11:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 May 2021 11:20 AM IST
सार
पीड़ित युवती ने गीडा थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की छानबीन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गीडा इलाके के एक गांव की 19 साल की युवती के साथ युवक और उसके दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार को थाने में तहरीर देने पहुंची युवती ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बाद उसने शिकायत की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तहरीर में कहा है कि फेसबुक के जरिए गांव के ही युवक से उसकी बातचीत होने लगी थी। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर सहजनवां स्थित एक होटल में ले गया और दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
कुछ माह के बाद युवती गर्भवती हो गई तो स्वजनों को इसकी जानकारी हुई। पीड़िता की मां आरोपी युवक के घर शिकायत लेकर पहुंची, जिस पर आरोपी के स्वजन गाली देकर जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक व उसके स्वजन शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है और पीड़िता को बार-बार फोन करके धमका रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक गीडा डीडी मिश्रा ने कहा कि प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही मुकदमा भी दर्ज कर लिया जाएगा।