{"_id":"65093d83cc5d8660330f91f5","slug":"girl-marriage-broke-due-to-jealousy-case-registered-2023-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शोहदे की वजह से युवती की शादी टूटी, दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शोहदे की वजह से युवती की शादी टूटी, दर्ज कराया केस
Tue, 19 Sep 2023 11:49 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:49 AM IST
सार
एसओ सहजनवां इत्यानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी, युवती के गांव का ही रहने वाला है। उसकी तलाश की जा रही है। वह घर छोड़कर फरार है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके में एक युवती से छेड़खानी करने वाले शोहदे ने उसकी शादी तोड़वा दी है। आरोप है कि अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। वह घर से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने केस दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि गांव का रहने वाला शोहदा उसे लंबे समय से परेशान करता है। बाजार या गांव में अकेला पारकर छेड़खानी करने के साथ ही अश्लील बातें करता है।
विज्ञापन
विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। तीन माह पहले उसकी शादी तय हुई थी। लड़के के घरवालों के पास फोन करके उसने शादी तोड़वा दी।
इसे भी पढ़ें: पुरानी रंजिश में कत्ल: वीडियो बना रहे युवक की मां को पीटकर मार डाला, गांव में पुलिस फोर्स तैनात
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि उसने लड़के के घरवालों को फोन पर आपत्तिजनक बातें बताईं। इस वजह से लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया है। शादी टूटने के बाद से ही घरवाले काफी परेशान हैं। लेकिन शोहदा अब भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। वह पूरे परिवार की हत्या की धमकी दे रहा है।