{"_id":"667cb0600867303bd10d2d47","slug":"girl-held-hostage-and-sexually-exploited-for-two-and-a-half-months-in-mumbai-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-601565-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मुंबई में युवती को बंधक बना ढाई माह तक यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मुंबई में युवती को बंधक बना ढाई माह तक यौन शोषण
विज्ञापन
अपहरणकर्ता के चंगुल से भागी युवती ने गगहा पुलिस को बताई आपबीती
गगहा इलाके की रहने वाली है युवती, मां ने दर्ज कराया था अपहरण का केस
अमर उजाला ब्यूरो
गगहा (गोरखपुर)। गगहा इलाके के एक गांव की एक युवती का अपहरण कर उसे ढाई महीने तक मुंबई स्थित एक मकान में बंदकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ता के चंगुल से भागी युवती ने बुधवार को गगहा थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, पांच अप्रैल को गगहा थाना के एक गांव की युवती घर से लापता हो गई थी। युवती की मां ने गगहा थाने पर पड़ोस के एक युवक पर अपहरण के आरोप में केस दर्ज कराया था। पुलिस परिजनों द्वारा दिए गए मोबाइल फोन नंबर का लोकेशन ट्रेस कर रही थी। पुलिस को मुंबई के मीरा रोड के काशमीरा इलाके में लोकेशन मिली थी, जहां जाने के लिए पुलिस तैयारी कर रही थी। इस बीच बुधवार सुबह युवती परिजनों के साथ गगहा थाना पहुंच गई।
युवती ने पुलिस को बताया कि पड़ोस का युवक उसे बहला फुसलाकर मुंबई ले जाकर एक कमरे में कैद कर लिया, जहां बेहोशी की गोलियां देकर ढाई महीने तक उसके साथ यौन शोषण किया। इस बीच मौका पाकर वह युवक के चंगुल से भागकर मुंबई में अपने रिश्तेदार को फोन की। रिश्तेदारों ने उसे गोरखपुर पहुंचाया। युवती ने बताया की आरोपी युवक पहले से शादीशुदा एवं दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन
एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया की युवती का बयान दर्ज किया गया है। उसका मेडिकल जांच कराया जा रहा है। इसके बाद कोर्ट में बयान कराया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।