फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   girl dies under mysterious circumstances in Basti

बस्ती: रहस्यमय हालात में युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 13 Oct 2021 04:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Oct 2021 04:57 PM IST
सार

कप्तानगंज थाने के कौड़ी कोल गांव की घटना, मंगलवार देर रात तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोग ले गए अस्पताल।

विज्ञापन
girl dies under mysterious circumstances in Basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के कौड़ीकोल में 22 वर्षीया युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौडीकोल गांव निवासी गणेश दत्त की बेटी प्रियंका वर्मा (22) की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पटखौली बाबू गांव में तय हुई थी। 29 नवंबर को विवाह होना था। दहेज के लिए पैसे का लेनदेन भी हो चुका था। चर्चा है कि मंगलवार देर रात युवक और युवती के बीच मोबाइल पर बातचीत हुई। रात में ही युवक युवती के घर पहुंच गया था।
विज्ञापन


देर रात अचानक युवती की तबीयत बहुत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक आनन-फानन प्राइवेट वाहन से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कप्तानगंज पुलिस भी घर पहुंच गई। जांच-पड़ताल में पता चला कि शादी तय होने के बाद कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। युवती की मौत कैसे हुई इस बारे में पता लगाने के लिए पुलिस जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed