फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl dead body found hanging in railway out house

Gorakhpur News: रेलवे आउट हाउस में किशोरी की फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 04 Aug 2023 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Aug 2023 01:46 PM IST
सार

रात नौ बजे गोविंद अपनी पत्नी के साथ रेलवे आउट हाउस पहुंचे तो बेटी का शव फंदे से लटकता मिला। किशोरी का पैर बिस्तर से सटा था। इसके बाद शाहपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Girl dead body found hanging in railway out house
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के बिछिया स्थित रेलवे आउट हाउस में बृहस्पतिवार की रात 16 वर्षीय किशोरी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवरिया जनपद के रुद्रपुर निवासी गोविंद जायसवाल अपने परिवार के साथ शाहपुर के बिछिया में लगभग 15 साल से किराए के मकान में रहते हैं। वह रेलवे स्टेशन के पास गुटखा, बिस्किट और अन्य सामान बेचते हैं।
विज्ञापन


दो महीने पहले गोविंद, अपनी पत्नी मीना और बेटी राधा के साथ बिछिया स्थित रेलवे आउट हाउस में रहने लगे। बृहस्पतिवार को गोविंद अपने पत्नी के साथ रेलवे स्टेशन सामान बेचने गए, जबकि बेटी घर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एक इश्क ऐसा भी: 14 साल इंतजार के बाद पति ने कर ली दूसरी शादी, पहली बोली- मैं भी साथ रहूंगी

रात नौ बजे गोविंद अपनी पत्नी के साथ रेलवे आउट हाउस पहुंचे तो बेटी का शव फंदे से लटकता मिला। किशोरी का पैर बिस्तर से सटा था। इसके बाद शाहपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed