{"_id":"64ccb3d281a0e5e9db07f1df","slug":"girl-dead-body-found-hanging-in-railway-out-house-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे आउट हाउस में किशोरी की फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे आउट हाउस में किशोरी की फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 04 Aug 2023 01:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:46 PM IST
सार
रात नौ बजे गोविंद अपनी पत्नी के साथ रेलवे आउट हाउस पहुंचे तो बेटी का शव फंदे से लटकता मिला। किशोरी का पैर बिस्तर से सटा था। इसके बाद शाहपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के बिछिया स्थित रेलवे आउट हाउस में बृहस्पतिवार की रात 16 वर्षीय किशोरी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जनपद के रुद्रपुर निवासी गोविंद जायसवाल अपने परिवार के साथ शाहपुर के बिछिया में लगभग 15 साल से किराए के मकान में रहते हैं। वह रेलवे स्टेशन के पास गुटखा, बिस्किट और अन्य सामान बेचते हैं।
दो महीने पहले गोविंद, अपनी पत्नी मीना और बेटी राधा के साथ बिछिया स्थित रेलवे आउट हाउस में रहने लगे। बृहस्पतिवार को गोविंद अपने पत्नी के साथ रेलवे स्टेशन सामान बेचने गए, जबकि बेटी घर पर थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: एक इश्क ऐसा भी: 14 साल इंतजार के बाद पति ने कर ली दूसरी शादी, पहली बोली- मैं भी साथ रहूंगी