फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   girl committed suicide

दोस्त और मंगेतर के बीच विवाद के बाद युवती ने कर ली थी आत्महत्या

Thu, 29 Jul 2021 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
girl committed suicide
दोस्त और मंगेतर के बीच विवाद के बाद युवती ने कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन

सहजनवां (गोरखपुर)। गीडा इलाके के गहासाड़ में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिलने के मामले में हुई तहकीकात में सामने आया है कि दोस्त और मंगेतर के बीच विवाद के बाद वह खुद जाकर रेल ट्रैक पर लेट गई थी। ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को युवती के आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। बकौल पुलिस, इतना तो साफ हो गया कि यह हत्या का मामला नहीं है। अब तहकीकात का फोकस इस पर है कि क्या उसे किसी ने आत्महत्या के लिए उकसाया था ? हां तो कौन, नहीं तो केस पर पूर्ण विराम।
उधर, पुलिस ने पूर्व में युवती के साथ छेड़खानी और उसके अपहरण के आरोपित दरोगा को हिरासत में ले रखा है। गांव के दोस्त को भी पकड़कर पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक गीडा दिलीप दत्त मिश्रा ने बताया कि युवती के घर पुलिस कई बार गई. लेकिन परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गहासाड़ निवासी सुषमा का सोमवार को रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। तब उनकी मां ने पूर्व मे युवती से छेड़खानी कर चुके दरोगा नरेंद्र चौधरी पर दोस्तों के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान ही आरोपित दरोगा को भी हिरासत में ले लिया था। जांच के क्रम में युवती के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली गई तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। पता चला कि गांव के ही एक युवक से दो साल से उसकी गहरी दोस्ती थी और दोनों फोन पर लंबी बातें करते थे। इसी बीच सुषमा की शादी बांसगांव के केनरा गांव निवासी एक युवक से तय हो गई थी। युवक नोएडा में नौकरी करता है। रविवार को मंगेतर ने सुषमा को फोन किया तो फोन व्यस्त मिला। उसने इस बारे में सुषमा से जानकारी ली तो उसने गांव के दोस्त का नंबर दे दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। तीनों के बीच कई बार बातचीत हुई और कांफ्रेंसिंग के जरिए भी बातचीत हुई। गीडा पुलिस ने मंगेतर से संपर्क किया तो उसने भी विवाद और बातचीत की पुष्टि की। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ी से आकर ट्रैक पर लेट गई थी सुषमा
पुलिस को घटना की सूचना देने वाले ट्रेन चालक ने अपने बयान में बताया है कि युवती झाड़ी की ओर से निकलकर अचानक ट्रेन के सामने लेट गई थी। ब्रेक लेने तक का मौका नहीं मिला। युवती के ट्रेन से कटने के बाद उसने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दे दी थी।

मृतक युवती, उसके दोस्त और मंगेतर के बीच मौत से पहले कई बार बातचीत हुई है। गांव का दोस्त हिरासत में है। पीड़ित परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है। - दिलीप दत्त मिश्रा, इंस्पेक्टर गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed