{"_id":"5f773a59099b6e1ff5664250","slug":"girl-and-boy-dead-in-road-accident-news-update-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर वालों को बिना बताए महिला दोस्त को रिसीव करने गया था युवक, सड़क हादसे में गई दोनों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर वालों को बिना बताए महिला दोस्त को रिसीव करने गया था युवक, सड़क हादसे में गई दोनों की जान
Fri, 02 Oct 2020 08:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Oct 2020 08:09 PM IST
सार
- युवक के चाचा ने दी ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर
- परिजनों का दावा ट्रक पीछे करने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक-युवती की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के रामनगर कड़जहां फोरलेन पर ट्रक और कार की टक्कर में जान गंवाने वाले युवक रौशन के चाचा अनुराग सिंह ने शुक्रवार को ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसा ट्रक बैक करने के कारण हुआ।
विज्ञापन
हादसे के अगले दिन शुक्रवार को रौशन और सुरेखा के परिजन थाने और रामनगर कड़जहां पुलिस चौकी पहुंचे। परिजन अपने बेटे व बेटी को खोकर गमगीन थे। परिजनों ने बताया कि रौशन नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से बीटेक कर रहा था। वहीं आरूषि दुबे उर्फ सुरेखा उर्फ खुशबू दिल्ली के एक मेडिकल कॉलेज में फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
दोनों की मुलाकात दिल्ली में ही हुई थी। रौशन लॉकडाउन के समय ही गांव आ गया था। आरूषि दिल्ली में ही थी। फोन पर दोनों की बात होती थी। आरूषि ने दो दिन पहले फोन कर घर आने की बात बताई थी। वह नौसड़ में बस से उतरी थी और रौशन उसे रिसीव करने पहुंचा था।
विज्ञापन
घरवालों को नहीं थी जानकारी
रौशन घर से अपने भाई के साथ देवरिया सामान खरीदने की बात कहकर निकला था। भाई को उसने देवरिया उतार कर बोला कि अभी थोड़ी देर में आएगा। इसके बाद वह नौसड़ चला आया।
रौशन के चाचा अनुराग ने बताया कि उन्हें क्या पता था कि वह अब कभी नहीं लौटेगा। पुलिस के अनुसार नौसड़ से फोरलेन होते हुए दोनों कार से जा रहे थे। रामनगर कड़जहां फोरलेन के ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। जिसमें बृहस्पतिवार की दोपहर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
कार से पुलिस को युवती का बैग भी मिला था। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।