{"_id":"69dea654f5f05387a700730f","slug":"girder-installation-work-on-the-pillars-is-ongoing-the-flyover-will-provide-relief-from-traffic-jams-and-make-travel-easier-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1289744-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पादरी बाजार फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेज, दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पादरी बाजार फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेज, दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद
विज्ञापन
गोरखपुर। पादरी बाजार चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में चौराहे के दोनों तरफ आठ पिलरों के बीच गर्डर लगाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही चौराहे पर बीच के दो पिलरों पर लोहे के एंगल भी लगाए जा चुके हैं, जिससे फ्लाईओवर का ढांचा मजबूत होता नजर आ रहा है।
अभी गर्डर लगाने के साथ ढलाई के लिए सरिया बिछाने का काम चल रहा है। निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फ्लाईओवर निर्माण के चलते दोनों ओर की सड़कों को अस्थायी रूप से संकरा कर दिया गया है, जिससे आवागमन में लोगों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पादरी बाजार कॉलोनी के रहने वाले विजय शर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर बन जाने से चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।
वहीं मोहनापुर पादरी बाजार के रहने वाले देव कुमार ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण से अभी लोगों को कुछ परेशानियां हो रही हैं लेकिन बन जाने के बाद आवागमन की सुविधा अच्छी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से बनाए जा रहे इस फ्लाईओवर के दिसंबर तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। फ्लाईओवर के तैयार होने के बाद पादरी बाजार से जेल बाईपास रोड होते हुए खजांची चक तक आवागमन सुगम हो जाएगा। इससे जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी और सफर पहले की तुलना में अधिक आसान होगा।