फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gift of two more convention centers to Gorakshanagari...CM gave money from MLA fund

Gorakhpur News: गोरक्षनगरी को दो और कन्वेंशन सेंटर की सौगात...सीएम ने विधायक निधि से दिया धन

Wed, 13 Mar 2024 03:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Gift of two more convention centers to Gorakshanagari...CM gave money from MLA fund
बिछिया और मानबेला में बनेंगे ये कन्वेंशन सेंटर, प्रत्येक के निर्माण पर 1.90 करोड़ की आएगी लागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षनगरी को दो और कन्वेंशन सेंटर की सौगात दी है। ये कन्वेंशन सेंटर बिछिया और मानबेला में बनाए जाएंगे। प्रत्येक सेंटर के निर्माण पर 1.90 करोड़ की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने अपनी विधायक निधि से यह धनराशि दी है। जल्द ही मुख्यमंत्री से कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास कराने की तैयारी है। इन दोनों कन्वेंशन सेंटर में लोग कम खर्च में मांगलिक कार्यक्रम करा सकेंगे।
वार्ड संख्या पांच बाबा गंभीरनाथ नगर मानबेला एवं वार्ड संख्या 22 तुलसीराम पश्चिमी के जंगल तुलसीराम बिछिया में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण को कार्यदायी संस्था नियुक्त करते हुए विधायक निधि से धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस बारे में प्राधिकरण उपाध्यक्ष को पत्र लिख कर अवगत भी करा दिया है जिसके बाद जीडीए इन स्थानों पर सेंटर के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। जीडीए ने भूतल एवं प्रथम तल के भवन का डिजाइन तैयार किया है। प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के मुताबिक एक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण लगभग 2000 वर्ग मीटर में होगा। दोनों तल पर 250 लोगों की क्षमता का हाल, कमरे, शौचालय का निर्माण होगा। हाल का क्षेत्रफल 1350 वर्ग फीट से अधिक होगा। इसी तरह चार कमरे भी बनाए जाएंगे। प्रथम एवं भूतल पर प्रवेश लाउंज बनाया जाएगा।
विज्ञापन

---
नगर निगम भी बनवा रहा है दो कन्वेंशन सेंटर
नगर निगम भी दो कन्वेंशन सेंटर बनवा रहा है। एक वार्ड संख्या 58 सूर्यकुंड एवं दूसरा वार्ड संख्या 22 नथमलपुर में। सूर्यकुंड में काम शुरू हो चुका है। नथमलपुर में भी जल्द ही काम शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट...
सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक मानबेला और बिछिया में कन्वेशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। जमीन का सर्वेक्षण समेत अन्य सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द शिलान्यास कराने की कोशिश है।
आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed