{"_id":"63903b278e7b9c6c9c17e01c","slug":"gida-will-acquire-five-thousand-acres-of-land-in-dhuriapar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धुरियापार में पांच हजार एकड़ जमीन अधिगृहीत करेगा गीडा, महायोजना का प्रारूप तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धुरियापार में पांच हजार एकड़ जमीन अधिगृहीत करेगा गीडा, महायोजना का प्रारूप तैयार
Wed, 07 Dec 2022 12:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Dec 2022 12:35 PM IST
सार
सीईओ गीडा पवन अग्रवाल ने कहा कि धुरियापार में जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। महायोजना के प्रारूप पर चर्चा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक 13 दिसंबर को बुलाई गई है। इसके बाद कार्रवाई तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) धुरियापार के 18 गांव में जल्द ही जमीन का अधिग्रहण शुरू करेगा। यहां पांच हजार 754 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की योजना है। 30 नवंबर को गीडा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने भी धुरियापार में जमीन का अधिग्रहण जल्द शुरू करने की बात कही थी।
विज्ञापन
गीडा ने पहले ही यहां महायोजना का प्रारूप तैयार कर लिया है। इसमें संशोधन भी किया जा चुका है। इस प्रारूप पर विभिन्न विभागों से भी अनापत्ति मांगी जाएगी। जमीन का अधिग्रहण जल्द शुरू करने के लिए गीडा प्रबंधन ने 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे इन विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
बैठक में धुरियापार की महायोजना पर चर्चा की जाएगी। बैठक में गीडा ने पुलिस, नगर निगम, जीडीए, वन विभाग, एसडीएम गोला, तहसीलदार गोला, पूर्वोत्तर रेलवे, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, नगर नियोजन, अग्निशमन विभाग, जल निगम, बिजली निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि के अधिकारियों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
इस क्षेत्र के लिए इतनी जमीन का है प्रस्ताव
भू उपयोग- क्षेत्रफल
औद्योगिक - 1843 एकड़
आवासीय - 1,114 एकड़
हरित/खुला क्षेत्र - 904 एकड़
सड़क/परिवहन - 901 एकड़
संस्थान/कार्यालय - 375 एकड़
वाणिज्यिक - 242 एकड़
ट्रांसपोर्टनगर - 240 एकड़
मिश्रित उपयोग - 135 एकड़
कुल - 5754 एकड़