{"_id":"5f0a0d018ebc3e63a61f1e5d","slug":"gida-plot-rate-will-be-redeuce-gorakhpur-city-news-gkp3578267116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम होंगी गीडा की जमीन की कीमतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम होंगी गीडा की जमीन की कीमतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। आखिरकार चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की मुहिम रंग ले ही आई। गीडा औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 13 और 15 की जमीन की कीमतें अब घटाई जाएंगी। 6800 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर निर्धारित करने के विरोध में चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री तक से शिकायत की थी। साथ ही कीमतों में कमी लाने का आग्रह किया।
लखनऊ में आयोजित गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) बोर्ड की बैठक के बाद शासन स्तर से ब्याज दर में कटौती किए जाने के बाद गीडा प्रशासन ने निर्धारित इस कीमत में संशोधन का फैसला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस जमीन की कीमतों में 10 प्रतिशत तक कमी हो सकती है।
हाल ही में गीडा की ओर से सेक्टर 13 और 15 में 65 नए भूखंडों का 6800 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से विज्ञापन निकाला गया था। पिछले डेढ़ साल के दौरान कीमत में करीब 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई थी। इसके बाद चेंबर ने आईडीसी और मुख्यमंत्री से शिकायत की। अध्यक्ष विष्णु अजीत सरिया और पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने गोरखपुर में दौरे पर आए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें कीमतें घटाने के बारे में आग्रह किया। इसके बाद गीडा बोर्ड बैठक में भी इसकी चर्चा हुई। इसके बाद आईडीसी ने गीडा सीईओ को इसमें संशोधन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
गीडा में भूखंड की कीमत में संशोधन किया जाएगा। शासन की ओर से ब्याज दर घटाने के बाद कीमत कम करने की गुंजाइश बन गई है। नई कीमतों को आईडीसी को दिखाने के बाद ही अंतिम रूप से नई कीमत लागू की जाएगी। -संजीव रंजन, सीईओ, गीडा