{"_id":"66a9963f2b9b2f60360e9ce5","slug":"gida-pepsico-factory-will-be-inaugurated-after-august-15-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-638223-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीडा: पेप्सिको की फैक्टरी का 15 अगस्त के बाद होगा उद्धाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीडा: पेप्सिको की फैक्टरी का 15 अगस्त के बाद होगा उद्धाटन
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा में वरुण बेवरेज की जिस पेप्सिको फैक्टरी में पेप्सी का उत्पादन हो रहा है, उसका अगले महीने 15 अगस्त के बाद भव्य औपचारिक उद्धाटन की तैयारी हो रही है। इस फैक्टरी में अभी एक ही यूनिट चल रही है, जबकि दूसरी का ट्रायल हो रहा है। इस दूसरी यूनिट में दूध व उससे बने उत्पाद बनाए जाएंगे। उद्धाटन के लिए सीएम को बुलाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही हाल ही में जिन नए उद्यमियों को जमीन आवंटित की गई है, उनको आवंटन पत्र भी दिया जाएगा।
पूर्वांचल में कोल्ड ड्रिंक्स की बढ़ी मांग को देखते हुए गीडा में वरुण बेवरेज ने सर्वाधिक 1200 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। कंपनी की तरफ से एक यूनिट को फरवरी में चुनाव की घोषणा से पहले ही शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन कुछ तकनीकी काम रह जाने के कारण उद्घाटन नहीं हो पाया था। इसके बाद इस इकाई की दूसरी यूनिट भी शुरू होने की तैयारी में है। गीडा स्थित वरुण बेवरेज की फैक्टरी से अप्रैल से ही गोरखपुर व आसपास के जिलों समेत बिहार के कुछ हिस्सों को भी पेप्सी की बोतल भेजी जा रही है।
कंपनी के कार्यकारी निदेशक कमलेश जैन ने बताया कि गोरखपुर में एक यूनिट से उत्पादन हो रहा है। दूसरी यूनिट भी तैयार कर ली गई है। हम गीडा प्रशासन के संपर्क में हैं। हम चाहते हैं कि जितनी जल्द से जल्द हो सके, यूनिट का शुभारंभ कराया जाए।
विज्ञापन
वर्जनवरुण बेवरेज के महाप्रबंधक दो दिन पहले दफ्तर आए थे। उन्होंने बताया कि दूसरी यूनिट का भी अधिकांश काम पूरा हो चुका है। चुनाव आचार संहिता के चलते पहली यूनिट का उद्धाटन नहीं हुआ था। अब पूरी फैक्टरी का उद्घाटन एक साथ करने की तैयारी चल रही है। 15 अगस्त के बाद उद्धाटन कराया जाएगा।
-अनुज मलिक, सीईओ गीडा