{"_id":"63bbc7a9ebf37f18f221af5c","slug":"gida-has-now-got-an-investment-target-of-rs-60000-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गीडा को अब 60 हजार करोड़ रुपये का मिला निवेश लक्ष्य, जल्द होगा सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गीडा को अब 60 हजार करोड़ रुपये का मिला निवेश लक्ष्य, जल्द होगा सम्मेलन
Mon, 09 Jan 2023 01:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजालस ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजालस ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 09 Jan 2023 01:22 PM IST
सार
जिले में जीआईएस के मद्देनजर अब तक 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव एमओयू की प्रक्रिया में आ चुके हैं। गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पवन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में गीडा निवेश लक्ष्य को जरूर हासिल करेगा। अब तक गीडा में करीब छह हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) को अब 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश जुटाना होगा। इससे पहले यह लक्ष्य 40 हजार करोड़ रुपये था। लक्ष्य हासिल करने के लिए 20 जनवरी के आसपास जिले में बड़े स्तर पर निवेशक सम्मेलन कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, जिले में जीआईएस के मद्देनजर अब तक 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव एमओयू की प्रक्रिया में आ चुके हैं। गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पवन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में गीडा निवेश लक्ष्य को जरूर हासिल करेगा। अब तक गीडा में करीब छह हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। गीडा में 145 औद्योगिक और व्यावसायिक भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गोरखपुर महोत्सव और खिचड़ी मेले के बाद 20 जनवरी के आसपास डीएम के नेतृत्व में निवेशक सम्मेलन कराया जाएगा। इसमें कई निवेश प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री के मुंबई दौरे के बाद निवेश की संभावना बढ़ी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे के बाद निवेश बढ़ने की संभावना है। गोरखपुर में भी कई बड़ी कंपनियां निवेश के लिए आ सकती हैं। यह सभी गोरखपुर के लक्ष्य में ही जोड़ा जाएगा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि जिले में जीआईएस के दृष्टिगत अबतक 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव एमओयू की प्रक्रिया में आ चुके हैं।
विज्ञापन
जल्द आवंटित होंगे 145 भूखंड
गीडा की ओर से औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 145 भूखंडों का आवंटन जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गीडा प्रबंधन का कहना है कि सरकार की ओर से जो भी लक्ष्य मिला है, उसे हासिल कर लिया जाएगा।
यह है लक्ष्य की स्थिति
विभाग पुराना लक्ष्य नया लक्ष्य अब तक प्राप्त प्रस्ताव
गीडा 40 हजार करोड़ 60 हजार करोड़ 6,500 करोड़
हथकरघा 02 हजार करोड़ 03 हजार करोड़ 1,271 करोड़
उद्योग केंद्र 01 हजार करोड़ 1,500 करोड़ 01 हजार करोड़