फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gida has now got an investment target of Rs 60000 crore

Gorakhpur News: गीडा को अब 60 हजार करोड़ रुपये का मिला निवेश लक्ष्य, जल्द होगा सम्मेलन

Mon, 09 Jan 2023 01:22 PM IST
vivek shukla अमर उजालस ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजालस ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Jan 2023 01:22 PM IST
सार

जिले में जीआईएस के मद्देनजर अब तक 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव एमओयू की प्रक्रिया में आ चुके हैं। गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पवन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में गीडा निवेश लक्ष्य को जरूर हासिल करेगा। अब तक गीडा में करीब छह हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Gida has now got an investment target of Rs 60000 crore
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) को अब 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश जुटाना होगा। इससे पहले यह लक्ष्य 40 हजार करोड़ रुपये था। लक्ष्य हासिल करने के लिए 20 जनवरी के आसपास जिले में बड़े स्तर पर निवेशक सम्मेलन कराया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले में जीआईएस के मद्देनजर अब तक 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव एमओयू की प्रक्रिया में आ चुके हैं। गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पवन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में गीडा निवेश लक्ष्य को जरूर हासिल करेगा। अब तक गीडा में करीब छह हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। गीडा में 145 औद्योगिक और व्यावसायिक भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गोरखपुर महोत्सव और खिचड़ी मेले के बाद 20 जनवरी के आसपास डीएम के नेतृत्व में निवेशक सम्मेलन कराया जाएगा। इसमें कई निवेश प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के मुंबई दौरे के बाद निवेश की संभावना बढ़ी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे के बाद निवेश बढ़ने की संभावना है। गोरखपुर में भी कई बड़ी कंपनियां निवेश के लिए आ सकती हैं। यह सभी गोरखपुर के लक्ष्य में ही जोड़ा जाएगा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि जिले में जीआईएस के दृष्टिगत अबतक 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव एमओयू की प्रक्रिया में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द आवंटित होंगे 145 भूखंड
गीडा की ओर से औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 145 भूखंडों का आवंटन जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गीडा प्रबंधन का कहना है कि सरकार की ओर से जो भी लक्ष्य मिला है, उसे हासिल कर लिया जाएगा।

यह है लक्ष्य की स्थिति
विभाग   पुराना लक्ष्य        नया लक्ष्य         अब तक प्राप्त प्रस्ताव
गीडा     40 हजार करोड़   60 हजार करोड़   6,500 करोड़
हथकरघा  02 हजार करोड़   03 हजार करोड़  1,271 करोड़
उद्योग केंद्र  01 हजार करोड़  1,500 करोड़   01 हजार करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed