{"_id":"5ffc26458ebc3e2f24767096","slug":"gida-constructing-drain-and-roads-to-overcome-problem-of-water-logging-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बरसात गीडा की फैक्ट्रियों में नहीं घुसेगा पानी, 21 करोड़ से दूर होगी जलभराव की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बरसात गीडा की फैक्ट्रियों में नहीं घुसेगा पानी, 21 करोड़ से दूर होगी जलभराव की समस्या
Mon, 11 Jan 2021 03:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Jan 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार बरसात का मौसम गीडा के सेक्टर-13 और 15 के उद्यमियों के लिए परेशानी का सबब नहीं बनेगा। गीडा प्रशासन करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से दोनों सेक्टर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाले और नालियों के अलावा सड़कों का निर्माण करा रहा है। बरसात से पहले इन कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य है।
गीडा सेक्टर-13 के डी-1 से लेकर डी-6 तक में जितनी भी फैक्ट्रियां हैं, उनमें बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। वर्तमान समय में बने नालों की बनावट कुछ इस तरह की है कि बारिश का पानी बाहर जाने के बजाय ओवरफ्लो या रिवर्स होकर फैक्ट्रियों के अंदर चला जाता है।
सेक्टर-13 के उद्यमी आरएन सिंह और आकाश जालान आदि का कहना है कि सबसे ज्यादा दिक्कत वेल्ड इंडिया, जेठू जी दाल मिल, विविंग टेक्सटाइल फैक्ट्री, विनायक उद्योग को झेलनी पड़ती है। इन उद्यमियों को काफी नुकसान भी सहना पड़ता है। इस संबंध में उद्यमी कई बार गीडा प्रशासन के सामने अपनी समस्या बता चुके हैं। अब जाकर गीडा प्रशासन ने इन उद्यमियों की समस्याओं को दूर करने की शुरुआत की है।

ये होंगे निर्माण कार्य
सेक्टर 13
सेक्टर 15
- विभिन्न मार्गों पर आरसीसी मेन ड्रेन का निर्माण- 11.5851 करोड़
- विभिन्न मार्गों पर आरसीसी कनेक्टिंग ड्रेन का निर्माण- 2.5254 करोड़
- विभिन्न मार्गों पर आरसीसी मास्टर ड्रेन का निर्माण- 1.9286 करोड़
- विभिन्न ध्वस्त मार्गों का पुनर्निर्माण- 1.5135 करोड़ रुपये
सेक्टर 15
- विभिन्न मार्गों पर आरसीसी मेन ड्रेन का निर्माण- 2.2806 करोड़
- विभिन्न ध्वस्त मार्गों का पुनर्निर्माण- 90.42 लाख
भूखंडों तक जाने में नहीं होगी परेशानी, लगेंगे साइन बोर्ड व डायरेक्शन बोर्ड
विभिन्न भूखंडों तक जाने में किसी को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए गीडा प्रशासन सेक्टर-13 और सेक्टर-15 में विस्तारीकरण की परियोजना संबंधी साइन-बोर्ड, डायरेक्शन बोर्ड और ओवरहेड बोर्ड भी लगाएगा।
सीईओ गीडा संजीव रंजन ने बताया कि सेक्टर-13 और 15 में नाली, नाले और सड़क का काम कराया जा रहा है। कोशिश है कि सभी काम बारिश के पहले पूरा कर लिया जाय। इससे गीडा की फैक्ट्रियों में जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।