फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GIDA constructing drain and roads to overcome problem of water logging at gorakhpur

इस बरसात गीडा की फैक्ट्रियों में नहीं घुसेगा पानी, 21 करोड़ से दूर होगी जलभराव की समस्या

Mon, 11 Jan 2021 03:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Jan 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
GIDA constructing drain and roads to overcome problem of water logging at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
इस बार बरसात का मौसम गीडा के सेक्टर-13 और 15 के उद्यमियों के लिए परेशानी का सबब नहीं बनेगा। गीडा प्रशासन करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से दोनों सेक्टर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाले और नालियों के अलावा सड़कों का निर्माण करा रहा है। बरसात से पहले इन कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


गीडा सेक्टर-13 के डी-1 से लेकर डी-6 तक में जितनी भी फैक्ट्रियां हैं, उनमें बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। वर्तमान समय में बने नालों की बनावट कुछ इस तरह की है कि बारिश का पानी बाहर जाने के बजाय ओवरफ्लो या रिवर्स होकर फैक्ट्रियों के अंदर चला जाता है।
विज्ञापन


सेक्टर-13 के उद्यमी आरएन सिंह और आकाश जालान आदि का कहना है कि सबसे ज्यादा दिक्कत वेल्ड इंडिया, जेठू जी दाल मिल, विविंग टेक्सटाइल फैक्ट्री, विनायक उद्योग को झेलनी पड़ती है। इन उद्यमियों को काफी नुकसान भी सहना पड़ता है। इस संबंध में उद्यमी कई बार गीडा प्रशासन के सामने अपनी समस्या बता चुके हैं। अब जाकर गीडा प्रशासन ने इन उद्यमियों की समस्याओं को दूर करने की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे निर्माण कार्य

सेक्टर 13
  • विभिन्न मार्गों पर आरसीसी मेन ड्रेन का निर्माण- 11.5851 करोड़
  • विभिन्न मार्गों पर आरसीसी कनेक्टिंग ड्रेन का निर्माण- 2.5254 करोड़
  • विभिन्न मार्गों पर आरसीसी मास्टर ड्रेन का निर्माण- 1.9286 करोड़
  • विभिन्न ध्वस्त मार्गों का पुनर्निर्माण- 1.5135 करोड़ रुपये

सेक्टर 15
  • विभिन्न मार्गों पर आरसीसी मेन ड्रेन का निर्माण- 2.2806 करोड़
  • विभिन्न ध्वस्त मार्गों का पुनर्निर्माण- 90.42 लाख

भूखंडों तक जाने में नहीं होगी परेशानी, लगेंगे साइन बोर्ड व डायरेक्शन बोर्ड

विभिन्न भूखंडों तक जाने में किसी को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए गीडा प्रशासन सेक्टर-13 और सेक्टर-15 में विस्तारीकरण की परियोजना संबंधी साइन-बोर्ड, डायरेक्शन बोर्ड और ओवरहेड बोर्ड भी लगाएगा।

सीईओ गीडा संजीव रंजन ने बताया कि सेक्टर-13 और 15 में नाली, नाले और सड़क का काम कराया जा रहा है। कोशिश है कि सभी काम बारिश के पहले पूरा कर लिया जाय। इससे गीडा की फैक्ट्रियों में जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed