फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ghatka feats thrilled amidst the buzz of kirtan.

कीर्तन के गूंज के बीच गतका के करतबों ने किया रोमांचित

Sat, 28 Dec 2019 09:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
ghatka feats thrilled amidst the buzz of kirtan.
गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश दिवस पर मोहद्दीपुर गुरुद्वारा से निकाली गई शोभा यात्रा में पै?
कीर्तन के गूंज के बीच गतका के करतबों ने किया रोमांचित
विज्ञापन

गोरखपुर। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा मोहद्दीपुर कमेटी की ओर दसवें गुरु गोविंद सिंह के 353वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पंजाब से आए गतका समूह ने अपने हैरतअंगेज करतबों से लोगों को रोमांचित कर दिया। गोलघर समेत शहर के विभिन्न चौराहों पर शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
शनिवार को भाई रसपाल सिंह के अरदास के बाद दोपहर एक बजे शोभायात्रा गुरुद्वारे से निकली जो मोहद्दीपुर चौराहा, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौक, कचहरी बस स्टैंड, शास्त्री चौक, कचहरी चौक, गोलघर, सिनेमा रोड, सुमेर सागर होते हुए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जटाशंकर पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान सरदार देवेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, राजिंदर सिंह चढ्ढा, जयपाल सिंह कोहली, अरविंदर सिंह राजन, धनवंत सिंह, अपजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, सरदार रसपाल सिंह, रोहताश सिंह, गुरप्रीत सिंह, मानवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

हैरतअंगेज करतबों ने किया मंत्रमुग्ध
सबसे आगे चल रहे गतका समूह के सिख युद्ध कौशल की झलक देखते ही बन रही थी। पैडलेगंज चौक पर लगभग आधे घंटे तक गतका के कलाकारों ने करतब दिखाए। इसमें तलवारबाजी, आग के खेल, आंखों पर पट्टी बांधकर नारियल फोड़ने के करतबों को देख लोगों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनबाद से आए रागी जत्थे ने किया गुरु कीर्तन
शोभायात्रा में सबसे आगे महिलाएं झाड़ू से सड़क को साफ करते हुए चल रही थीं। इसके बाद धनबाद से आए रागी सिंह के समूह के द्वारा गुरु कीर्तन किया गया। उसके पीछे महिलाएं गुरुवाणी कीर्तन करते चल रही थीं। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों में प्रसाद का वितरण हुआ। यात्रा के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा तक पहुंचने में रात हो गई। यहां पहुंचकर संगत ने लंगर छका।

31 से शुरू शुरू होंगे विभिन्न कार्यक्रम
मीडिया प्रभारी अरविंदर ने बताया कि प्रकाश पर्व के अंतर्गत 31 दिसंबर को सुबह नौ बजे अखंड पाठ साहिब का आरंभ, शाम 7.30 बच्चों के कार्यक्रम एवं कीर्तन दरबार, एक जनवरी को 7.30 बजे कीर्तन एवं कवि दरबार, दो जनवरी को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के बाद कीर्तन व कवि दरबार एवं शाम 7.30 बजे से कीर्तन एवं कवि दरबार। अरदास एवं दीवान की समाप्ति। रात्रि 10 बजे आतिशबाजी का विशेष कार्यक्रम होगा।

गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश दिवस पर मोहद्दीपुर गुरुद्वारा से निकाली गई शोभा यात्रा में झा?

गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश दिवस पर मोहद्दीपुर गुरुद्वारा से निकाली गई शोभा यात्रा में झा?

गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश दिवस पर मोहद्दीपुर गुरुद्वारा से निकाली गई शोभा यात्रा में कर?

गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश दिवस पर मोहद्दीपुर गुरुद्वारा से निकाली गई शोभा यात्रा में कर?

गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश दिवस पर मोहद्दीपुर गुरुद्वारा से निकाली गई शोभा यात्रा।

गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश दिवस पर मोहद्दीपुर गुरुद्वारा से निकाली गई शोभा यात्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed