{"_id":"6ada7b130b44119e7606f7f0","slug":"getting-home-for-diwali-and-chhath-will-be-easier-300-buses-will-be-in-operation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1494206-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिवाली-छठ पर घर पहुंचना होगा आसान,चलेंगी 300 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिवाली-छठ पर घर पहुंचना होगा आसान,चलेंगी 300 बसें
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज की बसों से सफर करने में परेशानी नहीं होगी। त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली, कानपुर और लखनऊ के लिए करीब 300 बसें चलाने की तैयारी की है। ट्रेनों में सीटें फुल होने और टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
दिवाली और छठ पर बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से घर लौटते हैं। वहीं, त्योहार के बाद वापस जाने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रोडवेज ने लंबी दूरी के प्रमुख रूटों पर बसों के संचालन की तैयारी की है। दिल्ली, कानपुर और लखनऊ के लिए बसों की उपलब्धता बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बस अड्डों पर अधिक देर तक इंतजार न करना पड़े।
-- -- -- -- -- -- -- -
तकनीकी खराबी वाली बसों को किया जा रहा है ठीक
त्योहार के दौरान बसों का संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए रोडवेज की पुरानी बसों की जांच की जा रही है। जिन बसों में तकनीकी खराबी है, उन्हें पहले से ठीक कराया जा रहा है। इससे जरूरत के समय अधिक से अधिक बसों को सड़क पर उतारा जा सकेगा।
विज्ञापन
कोट-
दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली, कानपुर और लखनऊ के लिए करीब 300 बसें चलाने की योजना है। बसों की तकनीकी खराबी पहले से दूर कराई जा रही है। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि घर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी न हो।
-लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज