{"_id":"5f0dfa858ebc3e637d41bb73","slug":"get-better-design-handloom-products-gorakhpur-city-news-gkp3581569122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथकरघा उत्पाद का बेहतर डिजाइन बनाइए, मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथकरघा उत्पाद का बेहतर डिजाइन बनाइए, मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन

गोरखपुर। अगर आप हथकरघा उत्पादों को बनाने में माहिर हैं तो प्रदेश सरकार की संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के अंतर्गत एक लाख रुपये का पुरस्कार जीत सकते हैं। क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अभ्यर्थी प्रथम पुरस्कार के रूप में 20 हजार रुपये जीत सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को उत्पाद का सैंपल बनाकर हथकरघा विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा।
शासन की पहल पर आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग की ओर से बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना संचालित है। इस योजना में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सैंपल बनाकर हथकरघा विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा। अगर अभ्यर्थी चाहें तो क्षेत्रीय कर्मचारी के जरिए भी कार्यालय में भेज सकते हैं। सहायक आयुक्त उद्योग एवं हथकरघा रामबड़ाई ने बताया कि क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने पर 20 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होने पर क्रमश: एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये का नकद इनाम और अंगवस्त्र से सम्मानित किया जाएगा।
15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 15 सितंबर तक सैंपल जमा करना अनिवार्य है। ऐसे में बुनकर अपने हथकरघा उत्पाद का गुणवत्तायुक्त एवं कलात्मक सैंपल परिक्षेत्र स्तर के क्षेत्रीय कर्मचारी को कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में उपलब्ध करा सकते है। सैंपल फुल साइज का होना अनिवार्य है।